एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की बड़ी साजिश बेनकाब, विस्फोटक को डिफ्यूज किया

75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सुरक्षा बल वाहनों की जांच कर रहे हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश बेनकाब कर दी है. किश्तवाड़-केशवान रोड पर बरामद विस्फोटक को सुरक्षाबलों ने मौके पर डिफ्यूज कर दिया है. आज सुबह जब सुरक्षाबलों को एक लिफाफे में कुछ संदिग्ध पड़ा हुआ मिला तो बस निरोधक दस्ते को वहां बुलाया गया. तब पता चला कि ये विस्फोटक है, जो संभवत: आईडी था.

इस आईडी को हाइवे पर यात्री वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे ही पहले सर्च कर लिया और फिर बस निरोधक दस्ते से इसे नष्ट कर दिया. इस तरह एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है. खुफिया एजेंसी को लगातार इनपुट्स मिल रहे हैं कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं. जिसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पूरे जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की थी. अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-

Independence Day: 9 एंटी ड्रोन, 300 CCTV, 5000 जवान, 15 अगस्त को लाल किला पर ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी का बड़ा एलान- 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाएगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget