एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मिनी सचिवालय पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

दक्षिण कश्मीर के मिनी सचिवालय में तैनात CRPF पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला किया. अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में स्थित मिनी सचिवालय पर आज सुबह आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जवाब में भारतीय जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और आसपास इलाके में कहीं छिप गए. इसके बाद एक्स्ट्रा फोर्स बुलाकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी हमलावर को घेरने की खबर नहीं आई है. अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल गोलीबारी की वजह से इलाके में दहशत फैली हुई है.

CICA बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया कश्मीर से हर दिन सीमापार से सीजफायर उल्लंघन या आतंकी हमले की खबरें आ रही हैं. इस बीच भारत ने सीआईसीए की डिजिटल बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर गुरुवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए इस्लामाबाद को सीमापार आतंकवाद को ‘प्रत्यक्ष और परोक्ष’ समर्थन देना बंद करने का सुझाव दिया. इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने एक और मंच का दुरूपयोग भारत के बारे में अपने गलत विचारों को व्यक्त करने के लिए किया.

पाकिस्तान ने एशिया में सहभागिता एवं विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (सीआईसीए) की मंत्रिस्तरीय बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया था. सीआईसीए 27 देशों का अंतर सरकारी मंच है. इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया.

बहरहाल, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत के आंतरिक मामलों के बारे में टिप्पणी करने का पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है. मंत्रालय ने जोर दिया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख, भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

ये भी पढ़ें- कृषि विधेयकों के खिलाफ आज किसान करेंगे भारत बंद, राजमार्ग और रेलमार्ग हो सकते हैं बाधित

भारत और चीन के बीच हालात अभूतपूर्व, बातचीत ही एकमात्र रास्ता- एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget