एक्सप्लोरर

NIA के सामने पेश नहीं होंगे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, आतंकी फंडिंग केस में होनी थी पूछताछ

बलदेव सिंह सिरसा को 17 जनवरी को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होना है. हालांकि आज वो एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे.

नई दिल्ली: किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने पेश नहीं होंगे. बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि उनकी पोती की शादी है और इस सिलसिले में वह सात फरवरी तक पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि उन्हें शॉर्ट नोटिस पर व्हाट्सऐप पर नोटिस मिला है. एजेंसी की ओर से उन्हें तलब किए जाने से संबंधित कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है.

दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में किसान संगठन के नेता बलदेव सिंह सिरसा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी (एलबीआईडब्ल्यूएस) के अध्यक्ष सिरसा का संगठन उन किसान संगठनों में शामिल है, जो केंद्र के साथ बातचीत में शामिल है.

केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

एनआईए के समन के मुताबिक, बलदेव सिंह सिरसा को 17 जनवरी को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होना है. हालांकि आज वो एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे. सिरसा ने कहा कि उनकी पोती की शादी के कारण सात फरवरी से पहले उनका एजेंसी के सामने पेश होना मुश्किल है. वहीं सिरसा ने केंद्र सरकार पर विभिन्न तरीकों को अपनाकर किसानों के विरोध प्रदर्शन को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, 'पहले सरकार ने लोगों और राजनेताओं के माध्यम से और फिर सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हम किसानों पर दबाव बनाने की कोशिश की. अब वह एनआईए का उपयोग कर रहे हैं. सिरसा ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन को पूरी तरह से नष्ट करना चाहती है.

सिरसा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े कई लोगों को एनआईए समन मिला है. उन्होंने कहा, 'सरकार किसानों के लिए काम करने वालों को भयभीत करने की कोशिश कर रही है. हम इस तरह की रणनीति से डरने और झुकने वाले नहीं हैं. सरकार विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने पर तुली हुई है.'

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं. एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि मामले के कुछ विवरणों का पता लगाने के लिए उन्हें गवाह के रूप में बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें: किसानों की भलाई नहीं चाहती कांग्रेस, पीएम मोदी की कार्यशैली से खुश हैं किसान : श्रीकांत शर्मा महाराजगंज: खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget