एक्सप्लोरर

‘नई नीतियां हो रहीं लागू’, धोखाधड़ी करने वालों को टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने दी वॉर्निंग, कंज्यूमर्स को भी किया अलर्ट

Telecom Department Warning: दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि कुछ मामलों में फर्जी दस्तावेजों, धोखाधड़ी, ठगी या पहचान के आधार पर सिम कार्ड खरीदे जा रहे हैं.

Telecom Department Alert: दूरसंचार विभाग ने ठगों और धोखाधड़ी करने वालों की ओर से दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर उपभोक्ताओं को सचेत किया है. दूरसंचार विभाग ने मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस, IMEI और SMS हेडर जैसे दूरसंचार पहचानकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ या धोखाधड़ी करने वाले ठगों और जालसाज़ों को चेतावनी भी दी है. दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं को भी भरोसा दिलाया है कि DoT सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित दूरसंचार वातावरण बनाने के लिए कई नीतियों को भी लागू कर रहा है.

दूरसंचार मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं. जालसाज दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ऐसे मामले देखे गए हैं, जहां बदमाश धोखाधड़ी, ठगी या पहचान के जरिए नागरिकों को बल्क एसएमएस भेजने के लिए सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (SIM) कार्ड या SMS हेडर जैसे अन्य दूरसंचार पहचानकर्ता हासिल कर लेते हैं.

दूरसंचार विभाग ने क्या कहा?

दूरसंचार विभाग ने बताया कि कई मामलों में यह भी देखा गया है कि कुछ लोग अपने नाम से सिम कार्ड खरीदकर दूसरों को इस्तेमाल के लिए दे देते हैं. कभी-कभी जिस व्यक्ति को सिम दी जाती है, वह इसका दुरुपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए करता है, जिससे मूल उपयोगकर्ता भी अपराधी बन जाता है. यह भी देखा गया है कि कुछ मामलों में फर्जी दस्तावेजों, धोखाधड़ी, ठगी या पहचान के जरिए सिम कार्ड खरीदे जा रहे हैं. यह दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत अपराध है. कई बार ऐसा भी पाया गया है कि पॉइंट ऑफ सेल ऐसी खरीद को सुगम बनाने में शामिल रहा है, जो अपराध को बढ़ावा देने के समान है.

दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि कुछ मामलों में फर्जी दस्तावेजों, धोखाधड़ी, ठगी या पहचान के आधार पर सिम कार्ड खरीदे जा रहे हैं. यह दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत अपराध है. कई बार यह पाया गया है कि बिक्री केन्द्र ऐसी खरीद को सुगम बनाने में शामिल रहा है जो अपराध को बढ़ावा देने के समान है. ऐसे मामले देखे गए हैं जहां बदमाश कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) का गलत इस्तेमाल करते हैं साथ ही उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने के लिए IP address, IMEI (मोबाइल हैंडसेट पहचानकर्ता), SMS हेडर भी धोखाधड़ी संदेश भेजने के लिए छेड़छाड़ किए जाते हैं.

दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले तमाम लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसी सभी गतिविधियां दूरसंचार अधिनियम, 2023 के प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं और इस अधिनियम के तहत अपराध मानी जाती हैं. धारा 42(3) के तहत ऐसे अपराधों के लिए तीन साल तक की कैद या पचास लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. अधिनियम की धारा 42(6) में भी अधिनियम के तहत किसी अपराध को बढ़ावा देने वालों के लिए समान सजा का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें: Sim Card खरीदने के नियम हुए सख्त, सरकार ने दिए निर्देश, अब करना होगा यह काम

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget