एक्सप्लोरर

Telangana: उर्दू में भर्ती परीक्षा आयोजित करने के मसले पर TRS और बीजेपी में सियासी घमासान, ये है पूरा मामला

Telangana PSC Exam in Urdu: हाल ही में तेलंगाना सरकार ने TSPSC की ग्रुप 1 परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों को अंग्रेजी और तेलुगु के अलावा उर्दू में उत्तर देने की अनुमति दी थी.

TRS And BJP Tussle Over PSC Exam in Urdu: तेलंगाना में उर्दू में भर्ती परीक्षा आयोजित करने के मसले पर घमासान छिड़ गया है. तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (TSPSC) की ओर से उर्दू में भर्ती परीक्षा आयोजित करने के मुद्दे पर टीआरएस (TRS) और बीजेपी (BJP) के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है. टीआरएस ने तेलंगाना के बीजेपी सांसदों की उर्दू में परीक्षा आयोजित करने के लिए टीएसपीएससी (TSPSC) की आलोचना को लेकर कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भर्ती परीक्षा उर्दू में आयोजित की जा रही थी और बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भी लंबे समय से उर्दू में परीक्षा आयोजित कर रहा था.

भर्ती परीक्षा उर्दू में आयोजित करने पर सियासी घमासान

टीआरएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बी. विनोद कुमार ने बुधवार को बीजेपी सांसदों बांदी संजय और डी. अरविंद की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई कि इससे मुसलमानों को फायदा होगा और टीएसपीएससी (TSPSC) भर्ती परीक्षा में हिंदुओं की संभावना को नुकसान होगा. TRS के पूर्व सांसद ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 8 के अनुसार उम्मीदवारों को यूपीएससी और विभिन्न राज्यों के पीएससी द्वारा आयोजित उर्दू में परीक्षा लिखने की अनुमति है. तेलंगाना बीजेपी इस तरह बात कर रही है जैसे देश में उर्दू को इजाजत दी जा रही है. यहां तक ​​कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में भी भर्ती परीक्षाएं उर्दू में होती थीं.

बीजेपी सांसदों को संविधान की जानकारी नहीं- TRS

टीआरएस के वरिष्ठ नेता बी विनोद ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी सांसदों को संविधान के बारे में जानकारी नहीं है और उन्होंने इस मुद्दे को उठाकर तेलंगाना में युवाओं के बीच सांप्रदायिक भावनाओं को न भड़काने का आग्रह किया. बता दें कि हाल ही में, राज्य सरकार ने TSPSC की ग्रुप 1 परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों को अंग्रेजी और तेलुगु के अलावा उर्दू में उत्तर देने की अनुमति दी थी. टीआरएस नेता ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय और निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद की तीखी आलोचना की. 

बीजेपी का क्या है आरोप?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय और निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं. बीजेपी सांसद का कहना है कि इससे पारदर्शिता में कमी आएगी और पक्षपात बढ़ेगा. बीजेपी नेताओं का कहना है कि अंग्रेजी और तेलुगु में लिखी गई ग्रुप -1 की परीक्षा को कोई भी हिंदू, मुस्लिम या ईसाई द्वारा जांच किया जा सकता है लेकिन उर्दू में लिखी गई परीक्षा को केवल एक मुसलमान ही जांच कर सकता है. इस तरह के कदम से 'पक्षपात' को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें:

Demolition In Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर चलेगा आज बुलडोजर, रेहड़ी-पटरी वालों को सताने लगा है ये डर

Hindu Sisters Donate Land: दो हिंदू बहनों ने ईदगाह के लिए दान की डेढ़ करोड़ की जमीन, पिता की थी 'आखिरी इच्छा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget