एक्सप्लोरर

तेलंगाना में कोरोना लॉकडाउन खत्म करने का एलान, 1 जुलाई से खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान

राज्य सरकार की कैबिनेट ने शिक्षा विभाग को 1 जुलाई से सभी तरह के शिक्षण संस्थान को शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके लिए विभाग को पूरी तैयारी करने के लिए कहा गया है.

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य मंत्रिमंडल ने कोरोना लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है. राज्य में कोरोना मामलों की संख्या कम होने के साथ पॉजिटिविटी रेट काफी कम हो गया है. मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट्स की जांच के बाद लॉकडाउन को हटाने का फैसला किया है. मंत्रिमंडल ने सभी विभागों के अधिकारियों को तालाबंदी के दौरान लगाए गए सभी नियमों को पूरी तरह से हटाने का निर्देश दिया.

मंत्रिमंडल ने रिपोर्ट लिया कि न केवल देश बल्कि अन्य राज्यों में भी कोरोना नियंत्रण में आ रहा है. मंत्रिमंडल ने उन रिपोर्टों के आधार पर पाया कि तेलंगाना ने अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से कोरोना पर काबू पाया हैं. मंत्रिमंडल ने 19 जून तक लागू तालाबंदी को कल (20 जून) से पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है.

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग को एक जुलाई से सभी तरह के शिक्षण संस्थान को पूरी तैयारी के साथ शुरू करने का निर्देश दिया. शिक्षण संस्थानों की पुनः आरंभ होने के मद्देनजर छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति, ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने आदि के संबंध में नियम-कायदों पर मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करने का निर्देश दिया है.

मंत्रिमंडल ने तालाबंदी को हटाने की फैसले के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग मांगा जिससे कि सार्वजनिक जीवन और आम आदमी को किसी तरह की नुक्सान ना पहुंचे. हालांकि, मंत्रिमंडल ने यह स्पष्ट किया कि लॉकडाउन को हटाने के बाद लापरवाह व्यवहार नहीं होना चाहिए. लोगों को मास्क पहनना चाहिए, शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सैनिटाइजर और दूसरी सावधानियां बरतनी चाहिए.

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की कि उन्हें कोरोना से जुड़ी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. सरकार ने लोगों से कोरोना के प्रसार को हमेशा के लिए रोकने के लिए पूरा सहयोग देने का भी अनुरोध किया.

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के दो साल पूरे, पीएम मोदी बोले- उनके कार्यकाल में समृद्ध हुआ संसदीय लोकतंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग हैं, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग हैं, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget