एक्सप्लोरर

तेलंगाना में पूरी तरह से हटेगा कोरोना लॉकडाउन, राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला

तेलंगाना देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का एलान किया है. राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया.

हैदराबाद: तेलंगाना की सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाया जाएगा. राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया. इस तरह से तेलंगाना देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने पूरी तरह से लॉकडाउन को हटाने का एलान किया है. बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 19 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया था, हालांकि इस दौरान लोगों को कुछ छूट भी दी गई थी.

राज्य में पिछले एक महीने से महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को यह निर्णय लिया और सभी विभाग के अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान लागू सभी प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिये हैं. विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आने संबंधी रिपोर्ट पर विचार के बाद आया है.

तेलंगाना में कोरोना की मौजूदा स्थिति

तेलंगाना में शनिवार को कोरोना के 1362 नए केस दर्ज किए गए. इसके साथ ही पिछले चौबीस घंटे में इलाज के बाद  1813 मरीज ठीक हुए हैं और इस वायरस की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है. राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18 हजार 568 है. अभी तक इलाज के बाद 5 लाख 90 हजार 72 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक इस वायरस ने राज्य में  3556 लोगों की जान ली है.

दिल्ली में व्यापारियों को देनी होगी 17 गुणा ज्यादा ट्रेड लाइसेंस फीस, करीब 4 लाख कारोबारियों पर सीधा असर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget