एक्सप्लोरर

तेजस्वी के इस्तीफे से लालू का इनकार, 5 वजहें जिनसे महागठबंधन में बढ़ी तकरार !

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान ने बिहार में सरकार पर संकट बढ़ा दिया है. लालू यादव ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. तो वहीं सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने से महागठबंधन में तकरार और बढ़ती नजर आ रही है. जानें वो 5 बड़ी बातें जिससे संकट में है बिहार में गठबंधन सरकार ?

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार पर संकट गहराता जा रहा है. लगातार बयानबाजी जेडीयू और आरजेडी के बीच तल्खी को और बढ़ा रही है. हालांकि शुक्रवार को सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद लगा कि विवाद सुलझने की ओर बढ़ रहा है. लेकिन इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान ने बिहार में सरकार पर संकट बढ़ा दिया है. लालू यादव ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. तो वहीं सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने से महागठबंधन में तकरार और बढ़ती नजर आ रही है. जानें वो 5 बड़ी बातें जिससे संकट में दिख रही है बिहार की महागठबंधन सरकार ?

1- तेजस्वी के इस्तीफे से लालू का इन्कार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी को लेकर झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. शुक्रवार को लालू ने दो टूक कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता. मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है. ईडी और सीबीआई जब बुलाएगी तब मैं सफाई दूंगा.

2- 'बीजेपी गिराना चाहती है सरकार'

लालू यादव ने कहा, "आरजेडी की ओर से महागठबंधन पर कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा और जिसको जो करना है, करे." लेकिन साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार सरकार को गिराना चाहती है. गौरतलब है कि लालू यादव के बेटे औऱ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जेडीयू के नेता लगातार उनपर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं.

3- नीतीश की छवि से समझौता नहीं

जेडीयू नेताओ का साफ कहना है कि नीतीश कुमार अपनी साफ सुथरी छवि के साथ कभी समझौता नही करेंगे. जेडीयू नेताओं के ये बयान नीतीश कुमार पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वो तेजस्वी यादव के बारे में जल्द से जल्द कोई फैसला लें क्योंकि ये मामला सीधे उनकी छवि से जुड़ा हुआ है.

4- JDU-RJD के तेवर और तल्ख

तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लालू की ओर से खारिज करने के बाद जहां एक तरफ जेडीयू के तेवर और तल्ख हो गए हैं. जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा, ''लालू बुजुर्ग हो गए हैं. लोकतंत्र में जनता मालिक है. तेजस्वी को अपना हिसाब देना चाहिए. इस मामले में नीतीश कुमार जल्द फैसला लेंगे.'' तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के नेता भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं. हालांकि अभी तक लालू और नीतीश कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं तो वहीं दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं.

5- 'कांग्रेस के हस्तक्षेप से भी नहीं बनी बात'

महागठबंधन में झगड़े को सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हस्तक्षेप भी सार्थक होता नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार से सोनिया गांधी की बातचीत के बाद ये विवाद सुलझता नजर आ रहा था लेकिन शनिवार को लालू के बयान ने कांग्रेस के प्रयास को निरर्थक कर दिया.

बिहार के महागठबंधन में 'गांठ' हुई और सख्त

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर बनी 'गांठ' भ्रष्टाचार के सालों पुराने मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के इस्तीफे को लेकर और सख्त हो गई है. हालांकि इस मुद्दे को लेकर आरजेडी और जेडीयू के बीच खिची तलवार को किसी भी दल ने फिर से म्यान में रखने की कोशिश अब तक नहीं की है. वैसे, दोनों दल अपने बयानों से सियासी दांव-पेच भी आजमा रहे हैं.

जानें क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि तेजस्वी के खिलाफ ये मामला साल 2004 का है, जब वह 14 साल के थे और उनके पिता देश के रेलमंत्री थे. आरोप है कि उन्होंने रेलवे के दो होटल बनवाने का लाइसेंस एक निजी कंपनी को दिलाया और उसके एवज में उन्हें पटना में तीन एकड़ जमीन दी गई. इस मामले में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. केस दर्ज होने के बाद से तेजस्वी पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget