एक्सप्लोरर

‘बेरोज़गारी हटाओ यात्रा’ में तेजस्वी का नीतीश पर तंज़, कहा- पढ़लन फ़ारसी बेचलन तेल..देख इ ह बेरोज़गारी के खेल

पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि करोड़ों नौजवानों को रोज़गार मिले इसलिए ये यात्रा शुरू की.तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी ने सिर्फ़ अपनी नौकरी बचाने का काम किया है. पिछले पंद्रह सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं के लिए कितना काम किया है?

 

बिहार: बेरोज़गारी पर केंद्र सरकार और नीतीश सरकार को घेरते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने “पढ़लन फ़ारसी बेचलन तेल..देख इ ह बेरोज़गारी के खेल” कहकर अपने भाषण की शुरुआत की. 23 फ़रवरी यानी आज से नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘बेरोज़गारी हटाओ यात्रा’ की शुरुआत की है और इसी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी कर दिया है.

“हम डोमिसाइल क़ानून लाएंगे” तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हम डिप्टी सीएम बने, तब डोमिसाइल क़ानून की मांग लालू यादव ने की थी. आठ महीने बाद चुनाव है और इस बार बिहार में आरजेडी की सरकार बनेगी. हमारी सरकार आई तो वादा है कि बिहार में डोमिसाइल क़ानून लाएंगे ताकि अपने युवाओं को रोज़गार पहले मिले.

"बेरोज़गारी यात्रा बिहार के युवाओं को समर्पित" पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि करोड़ों नौजवानों को रोज़गार मिले इसलिए ये यात्रा शुरू की. उन्होंने कहा कि या तो नीतीश जी रोज़गार दे या फिर इस यात्रा का समर्थन करें. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई रोज़गार दिलाने की लड़ाई है और आपका भाई आज साथ खड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि 45 साल बाद ऐसी बेरोज़गारी आकर खड़ी हो गई है. और ऐसे में बिहार ही बेरोज़गारी का केंद्र बना हुआ है. तेजस्वी ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि बिहार में 11.47 फीसद बेरेज़गारी है, जो कि पूरे देश में सबसे ज़्यादा है.

“आरजेडी युवाओं को नौकरी दिलाने में लगी है और नीतीश जी अपनी नौकरी बचाने में लगे हैं” तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी ने सिर्फ़ अपनी नौकरी बचाने का काम किया है. पिछले पंद्रह सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं के लिए कितना काम किया है? रोज़गार के लिए क्या कदम उठाए. कितने युवा हैं, जो अपना पत्र लेकर कार्यालय गए हैं. मेरे पिता लालू प्रसाद यादव जब पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो बिहार में अफ़सरशाही चलती थी, लेकिन लालू जी ने ग़रीबों की आवाज़ उठाई. लालू जी जब मुख्यमंत्री बने तो बड़े बड़े पुल बने, लाखों लोगों की पुलिस में बहाली कराई, लेकिन आज नीतीश जी बताएं कि कितने विश्वविद्यालय खुले, कितनो को रोज़गार मिला. नीतीश जी ने लालू जी को धोखा दिया और बिहार को बरबाद कर दिया.

तेजस्वी की हुंकार, कहा नया बिहार बनाएंगे चुनाव से पहले फ़ुल ऐक्शन में दिखे तेजस्वी यादव ने कहा कि भले ही हमसे कोई भूल-चूक हुई होगी. अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो सार्वजनिक तौर पर माफ़ी, लेकिन हम नया बिहार बनाएंगे. हम युवा हैं और नए तरीक़े से बिहार बनेगा. बिहार को कुछ नया मिलेगा. तेजस्वी ने मंच से वादा किया कि बिहार को नयी ताक़त दिलाएंगे जो डबल इंजन की सरकार ने नहीं दिया.

“देश में अघोषित आपातकाल और असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है” तेजस्वी ने कहा कि सीएए का क़ानून लाकर देश के लोगों को रोज़गार, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों से भटकाया जा रहा है और अमित शाह क्रोनोलॉजी समझा रहें हैं. बेरोज़गारी कैसे हटेगी इस पर सरकार बात नहीं कर रही है. दूसरी तरफ़ उन्होंने जेडीयू और बीजेपी गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संघ मुक्त की बात करने वाले नीतीश जी संघ युक्त भारत बनाने चले हैं. तेजस्वी ने कहा कि भले लालू जी जेल में हैं मगर उन्होने सम्प्रदायिक ताकतों को हराने का काम किया है. बीजेपी वालों खुश ना हों लालू यादव जिन्दा हैं, वो सिर्फ बीमार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुरी म्यूजिशियन हत्याकांड: PC में भावुक पत्नी बोली, 'हमें बदला नहीं...'
मणिपुरी म्यूजिशियन हत्याकांड: PC में भावुक पत्नी बोली, 'हमें बदला नहीं...'
'मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा', ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले PM मोदी
'मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा', ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले PM मोदी
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, दी बड़ी राहत
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, दी बड़ी राहत
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'

वीडियोज

ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget