एक्सप्लोरर

तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- 'चाचा बेवकूफ मत बनाइए, ट्रंप से नहीं मोदी से मांगिए विशेष राज्य का दर्जा

नीतीश कुमार, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं. महागठबंधन से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधते रहे हैं.

पटना: बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे के मामले पर सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगइए.  इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि क्या आप  (नीतीश कुमार) नहीं जानते हैं कि पीएम मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था.

बिहार का हक़ मांग रहे है भीख नहीं- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट किया है, ‘’नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे है क्या? जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईयें. बिहार का हक़ मांग रहे है कौनो भीख नहीं.’’

प्यारे चाचा, वित्त आयोग को काहे इनडायरेक्टली कह रहे हैं, पीएम को उनके भाषण सुनाइए: तेजस्वी यादव

विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ रहे हैं नीतीश- तेजस्वी

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा, ‘’नीतीश कुमार,रामबिलास पासवान और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा विपक्ष से मांग रहे है या फिर किसी अदृश्य भूत-प्रेत से. केंद्र और राज्य मे आपकी सरकार है. फिर ये मांगने की नौटंकी, किससे? जनादेश चोरी करने के बाद भी ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ रहे हैं.’’

विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं नीतीश

बता दें कि नीतीश कुमार, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं. महागठबंधन से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधते रहे हैं.

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था.

बिहार की विशेष जरूरतों को एक अलग दृष्टिकोण से देखे वित्त आयोग: नीतीश कुमार

कल सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, ‘’हमने लगातार केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है. बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य का अंश घटेगा जिससे राज्य को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही बाहरी संसाधनों तक पहुंच बढ़ेगी, निजी निवेश को कर छूट और रियायतों के कारण प्रोत्साहन मिलेगा. रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा.’’

नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा एक ब्लॉग शेयर किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव
‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार
‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget