एक्सप्लोरर

आज से फिर थमेगा तेजस का पहिया, पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही होगी बहाल

कोरोना वायरस के कारण कई क्षेत्रों पर असर देखने को मिला है. वहीं अब कोरोना संकट के चलते देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में भारतीय रेलवे को ट्रैवल के लिहाज से काफी सुगम माना जाता है. हर एक वर्ग के यात्री के लिए रेल से यात्रा करना काफी सरल रहता है. वहीं अब भारतीय रेलवे से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं. दरअसल, एकतरफ जहां देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही फिर से बहाल होने जा रही है.

कोरोना वायरस के कारण कई क्षेत्रों पर असर देखने को मिला है. वहीं अब कोरोना संकट के चलते देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिसकी वजह से इसका परिचालन बंद किया जा रहा है. 23 नवंबर से लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और 24 नवंबर से अहमदाबाद-मुंबई तेजस ट्रेन को अगले आदेश तक के लिए रद्द किया जा रहा है. कोरोना के चलते लखनऊ-दिल्ली तेजस का परिचालन मार्च में बंद कर दिया गया था. हालांकि सात महीने बाद इसे 17 अक्टूबर को पटरी पर फिर से उतारा गया लेकिन अब फिर से तेजस पर कोरोना का ग्रहण लग गया है.

तेजस का संचालन भारतीय रेलवे की ही कंपनी आईआरसीटीसी करती है. आईआरसीटीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने एबीपी न्यूज को बताया है कि कोरोना की वजह से सिर्फ 30% यात्रियों के साथ गाड़ी चलाने पर काफी घाटा हो रहा था, जिसके कारण तेजस को बंद करना पड़ रहा है. मौजूदा कोरोना संकट में सुधार आने के बाद ही अब तेजस को शुरू किया जाएगा.

कोरोना के चलते तेजस के एग्जीक्यूटिव क्लास की कुल 56 सीटों में से सिर्फ 28 सीटों पर ही बुकिंग हो रही थी. इसी तरह चेयरकार कोच की कुल 78 में से 46 सीटों पर ही बुकिंग हो रही थी. हालांकि पूरी ट्रेन में एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच और 9 चेयर कार कोच को मिलाकर कुल 758 सीटें हैं, जिनमें से 442 सीटों पर बुकिंग हो रही थी लेकिन पूरी ट्रेनें में यात्रा सिर्फ 150 की संख्या के आस-पास यात्री ही कर रहे थे. यही वजह है कि आईआरसीटीसी अब ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है.

पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही होगी बहाल

पंजाब में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 54 दिन से पटरी पर बैठे थे. शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक के बाद किसानों ने 15 दिन के लिए पटरी से हटने का ऐलान किया है. जिसके बाद अब पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही फिर बहाल होने जा रही है. रेलवे ने 24 नंवबर से 29 नवंबर के बीच 17 यात्री गाड़ियों को चलाने का फैसला किया है. हालांकि मालगाड़ियां आज दोपहर से ही पटरियों पर दौड़ने लगेंगी.

बता दें कि पंजाब में ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ने से लोग काफी परेशान थे. माल ढुलाई ना होने की वजह से कारोबार मंदा पड़ गया था और कोयले की कमी से पावर प्लांट भी बंद थे. पिछले दो महीने से पंजाब से दूसरे राज्यों को अनाज भेजने में भारी दिक्कत आ रही थी. पंजाब सरकार इसे केंद्र का आर्थिक प्रतिबंध बता रही थी लेकिन अब दोनों को मिलकर बीच का रास्ता निकालने का मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस हुई लेट, यात्रियों को मिला इतने रुपये का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद अब कांग्रेस को आई सोनम वांगचुक की याद, जंतर-मंतर जाएंगे पवन खेड़ा
आप और सपा के बाद अब कांग्रेस को आई सोनम वांगचुक की याद, जंतर-मंतर जाएंगे पवन खेड़ा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget