एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप पर लगा मंदिर के बहाने जमीन गबन का आरोप

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप पर आरोप है कि मंत्री के तौर पर उन्हें मिला सरकारी बंगला खाली करने से पहले बंगले के ठीक पीछे के हिस्से की सरकारी ज़मीन पर उन्होंने एक मंदिर बनवा दिया. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के दिन हुई थी.

पटना: लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप पर ज़मीन गबन के आरोप लग रहे हैं. बिहार सरकार का हिस्सा जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) ने आरोप लगाया है कि तेजप्रताप ने मंदिर के निर्माण के आड़ में सरकारी ज़मीन के गबन की कोशिश की है.

बिहारी में महागठबंधन टूटने के बाद मंत्री पद गंवाने के वाले लालू के बेटे तेजप्रताप को बंगला खाली करना था, लेकिन ऐसा करने से पहले उन्होंने इसे एक भूत बंगला करार दे दिया. वहीं, जेडीयू का कहना है कि लालू के बेटे अपने काले कारनामों के लिए मशहूर हैं और मंदिर निर्माण के सहारे ज़मीन गबन के मामले को सरकार गंभीरता से देखेगी.

पंडित की भविष्यवाणी पर हुआ मंदिर निर्माण

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप पर आरोप है कि मंत्री के तौर पर उन्हें मिला सरकारी बंगला खाली करने से पहले बंगले के ठीक पीछे के हिस्से की सरकारी ज़मीन पर उन्होंने एक मंदिर बनवा दिया. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के दिन हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक, किसी पंडित ने कह दिया था कि मंदिर बन जाने पर ये बंगला कभी खाली नहीं होगा और तेज इसमें हमेशा बने रहेंगे. लेकिन सरकार गई तो बंगला छोड़ना पड़ा. तेजप्रताप जब इस बंगले में बतौर स्वास्थ्य मंत्री रहते थे. तब इसके मुख्य दरवाज़े को एक ज्योतिष की सलाह पर पीछे की तरफ कर दिया था.

पीछे जो लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते थे, उन्हें इसकी वजह से वहां से हटा दिया गया. तेज की गाड़ियों के काफिले को लेकर भी लोग परेशान होते थे. इसे लेकर लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया था. बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो पीछे के इस गेट को बंद कर दिया गया.

तेज की देखरेख में बना मंदिर, नहीं हुई कोई कार्रवाई

पिछले कई महिनों से तेजप्रताप की देखरेख में मंदिर बनता रहा, लेकिन किसी अधिकारी ने रोकने की कोशिश नहीं की. जबकि मुख्यमंत्री आवास और राजभवन यहां से काफी करीब है. मंदिर बनने के दौरान इसमें तेजप्रताप यादव के संगठन डीएसएस (धर्मनिरपेक्ष स्वंय सेवक) का कार्यालय भी चलता रहा. तेजप्रताप यहां अक्सर आते रहते हैं.

मंदिर में तेजप्रताप ने अपने समर्थकों को रखा है जो मंदिर की देखभाल करते हैं. इनका कहना है कि मंदिर हर जगह सरकारी जमीन पर ही बनता है, इसलिए तेजप्रताप यादव ने भी अगर ऐसा किया है तो कुछ भी गलत नहीं है.

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी तेजप्रताप यहां आए थे, लेकिन मंदिर में रहने वाले पुजारी ने जब इस बात को छिपाने की कोशिश की तो मंदिर परिसर में ही रहने वाली एक महिला ने कहा कि तेजप्रताप तब यहां आये थे. मंदिर में लगे शिलापट्ट में तेजप्रताप, लालू और राबड़ी देवी का नाम भी लिखा है.

नीतिश की पार्टी ने लगाए सिलसिलेवार आरोप

नीतिश की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता नीरज सिंह ने तेजप्रताप पर सरकारी ज़मीन पर मंदिर बनवाने को लेकर हमला करते हुए कहा कि लालू के राजनैतिक ज़मीन की वजह से पद पाने वाले तेजप्रताप ने बड़ी मशक्कत के बाद सरकारी बंगला छोड़ा, लेकिन जाते-जाते उन्होंने एक नया विवाद पैदा कर दिया. ज़मीन पर समाज के अति पिछड़े और दलितों जिन झोपड़ियों में बसे है उनकों हटाकर वहां धार्मिक पाखंड किया गया.

नीरज ने देश के सबसे बड़े कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में एक आदेश पास किया था, जिसमें कहा था कि सरकारी ज़मीन पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा बनवाना कानूनन अपराध है.

नीतिश-सुशील पर लगाया भूत छोड़ने का आरोप

बंगला खाली करने के पीछे की वजह बताते हुए तेजप्रताप ने कहा कि भूतों के डर से उन्होंने सरकारी बंगला छोड़ दिया है. वहीं उन्होंने सीएम नीतिश कुमार और सुशील मोदी पर बंगले में भूत छोड़ने का आरोप लगाया गया है. ऐसा कहने वाले वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके विधायक भी यही कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget