एक्सप्लोरर

Target Killing: 'आतंक फैलाने वालों को बख्शें नहीं, कश्मीरी और बाहरी सभी की सिक्योरिटी हो कड़ी', अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग की 10 बड़ी बातें

Amit Shah High Level Meeting Update: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मीटिंग में स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया कि कश्मीरी हो या नॉन कश्मीरी सभी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं.

Amit Shah High Level Meeting Key Points: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक (High Lavel Meeting) में कश्मीर घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा (Security of Kashmiri Pandits) पर चर्चा की गई. शाह ने केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. घाटी में आतंकी संगठनों, खासतौर पर लश्कर ए तैयबा द्वारा चुनिंदा तरीके से सिलसिलेवार हत्याएं किये जाने के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई थी. मृतकों में गैर मुस्लिम, सुरक्षा कर्मी, एक कलाकार और स्थानीय निवासी शामिल हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थलसेना प्रमुख मनोज पांडे तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उन प्रमुख लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया. 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की संपूर्ण सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जिसमें घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया. शाह की अध्यक्षता में आज हुई यह बैठक पिछले एक पखवाड़े से भी कम समय में दूसरी ऐसी बैठक है. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह, सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख पंकज सिंह, जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह सहित प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया.


Target Killing: 'आतंक फैलाने वालों को बख्शें नहीं, कश्मीरी और बाहरी सभी की सिक्योरिटी हो कड़ी', अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग की 10 बड़ी बातें

  1. बैठक में बताया गया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने अपनी रणनीति बदली है और अब वे सुरक्षाबलों पर बड़े हमलों की जगह इस तरह के हमले कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत ज्यादा फैले. आतंकवादी और उनको सहायता करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर गठजोड़ पर और कड़े प्रहार किए जाएं, जिससे आतंकवादियों को किसी तरह की कोई सहायता न मिल सकें.
  2. जम्मू कश्मीर की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कश्मीरी हो या नॉन कश्मीरी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं. स्थानीय लेवल पर खुफिया और सुरक्षा दायरा और बढ़ाया जाए.
  3. आतंक फैलाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए. कश्मीर में ऐसे इलाकों को चिन्हित किया जाए जहां इस तरह की वारदात हो सकती है.
  4. गृहमंत्री को बैठक के दौरान बताया गया कि इस पूरे मामले में एंटी टेररिज्म ग्रिड पूरी तरह से एक्टिव है. बैठक में स्पष्ट तौर से कहा गया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं. 
  5. अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पोस्टिंग दी जा रही है. हालांकि सरकारी सूत्रों ने साफ़ कर दिया कि फ़िलहाल ऐसे सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर जम्मू क्षेत्र में करने की कोई योजना नहीं है क्योंकि ऐसा करना आतंकवादियों के मंसूबों को कामयाब बनाना होगा.
  6. इससे पहले शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, रॉ सचिव सामंत गोयल और जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के साथ अनौपचारिक बैठक की थी. अधिकारी के मुताबिक इस बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम का विषय भी उठा. 
  7. प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 2012 में नियुक्त किये गये कश्मीरी पंडित, राहुल भट की हत्या के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सामूहिक पलायन का खतरा उत्पन्न हो गया है. मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा में 12 मई को भट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
  8. भट की हत्या की घटना के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर करीब 6,000 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है, जो उन्हें घाटी से बाहर ले जाने की मांग कर रहे हैं. बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में कश्मीर में एक बैंककर्मी एवं ईंट भट्टा मजदूर की हत्या कर दी गयी, जबकि एक अन्य मजदूर को घायल कर दिया गया.
  9. एक मई के बाद से कश्मीर में बैंककर्मी की हत्या नौंवी तथा श्रमिक की हत्या चुनिंदा ढंग से की गयी दसवीं हत्या थी. मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की एक अध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
  10. अठारह मई को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी शराब की एक दुकान में घुस गये थे और उन्होंने बम फेंककर जम्मू क्षेत्र के एक व्यक्ति को मार डाला था एवं तीन अन्य को घायल कर दिया था. श्रीनगर में 24 मई को पुलिसकर्मी सैफुल्लाह को उनके घर में ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी जबकि उसके दो दिन बाद ही बडगाम में अमरीन भट्ट को मौत के घाट उतार दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Target Killing: माहौल ख़राब करने की हो रही कोशिश, अल्पसंख्यक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
Operation Amistad: भूकंप-प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारत का ऑपरेशन अमिस्टाड, आर्मी की मेडिकल टुकड़ी रवाना
भूकंप-प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारत का ऑपरेशन अमिस्टाड, आर्मी की मेडिकल टुकड़ी रवाना
पिंकी सिटी में हनी ट्रैप! जैश कमांडर से शादी के सपने, जयपुर में अरेस्ट महिला को लेकर बड़ा खुलासा
पिंकी सिटी में हनी ट्रैप! जैश कमांडर से शादी के सपने, जयपुर में अरेस्ट महिला को लेकर खुलासा
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
UP Election 2027: यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget