एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: अंतर-जिला बस सेवा पर सरकार ने लगाई रोक, एक जोन से दूसरे जोन में जाने के लिए लेना होगा ई-पास

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि बिना ई-पास के कोई भी निजी वाहन या अन्य वाहन एक जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेंगे. इस दौरान बिना ई-पास के सिर्फ एक जिले में ही यात्रा हो सकेगी.

चेन्नई: तमिलनाडु में अंतर जिला सार्वजनिक परिवहन बस सेवा गुरुवार 25 जून से 6 दिन के लिए बंद की जा रही है और किसी जिले से बाहर यात्रा के लिए ई-पास अनिवार्य किया जा रहा है. यह घोषणा सरकार ने कोविड-19 के बढते मामलों के बीच की. यह निर्णय मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा सुझाव देने के बाद लिया गया.

जिलाधिकारियों ने कहा कि जब कोई व्यक्ति बिना पास के यात्रा करता है और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि होती है तो ऐसे मामले में उस व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने में मुश्किल आती है. अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न जोन के भीतर बिना रोक के यात्रा के कारण संक्रमण बढ़ रहा है.

बिना ई-पास एक जोन से दूसरे जोन में यात्रा पर रोक

पलानीस्वामी ने पाबंदियों में एक जून से दी गई ढील वापस लेने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों के रुख का उल्लेख करते हुए कहा कि कार और दो पहिया वाहनों सहित निजी वाहन चालक बिना ई-पास के एक जोन से दूसरे जोन में यात्रा नहीं कर सकते.

उन्होंने एक बयान में कहा कि अन्य राज्यों और विदेश से आने वालों को क्वारंटीन में रखा जाना चाहिए और उनका प्रवेश ई-पास उपलब्धता के अधीन होगी. ई-पास मेडिकल एमरजेंसी, मृत्यु के मामलों या निकट संबंधियों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जारी किये जाते हैं.

मदुरै में राशन कार्ड धारकों को मिलेंगे एक हजार रुपये

पलानीस्वामी ने कहा कि मदुरै में चावल राशन कार्ड धारकों को वहां मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सप्ताह भर का लॉकडाउन लागू होने को देखते हुए एक हजार रुपये की सहायता एक बार फिर मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना ई-पास के एक जोन (जिसमें आसपास के कई जिले आते हैं) में यात्रा की इजाजत देने की वर्तमान व्यवस्था पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है. पलानीस्वामी ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक लोग ई-पास के बिना किसी एक जिले में ही यात्रा कर सकते हैं.

तमिलनाडु में बुधवार 24 जून को एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 2865 नये मामले सामने आये जिससे कुल मामले बढ़कर 67468 हो गए. वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 866 हो गई.

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ममता बनर्जी ने किया एलान

गलवान घाटी में चीन की धोखेबाजी, हिंसा वाली जगह पर फिर टेंट लगाए- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget