एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल पर Tamil Nadu में नहीं घटेगा टैक्स, राज्य के वित्त मंत्री बोले- अगस्त के बजट में की थी कटौती

Tamil Nadu News: राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि अगस्त के अपने बजट में सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स 3 रुपये लीटर घटाया था और आगे सरकार के लिए टैक्स को और कम करना न तो उचित है और न ही व्यवहार्य है.

Tamil Nadu Petrol-Diesel Rates: तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती नहीं करने के संकेत दिए हैं. राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा ने कहा कि राज्य सरकार ने अगस्त के अपने बजट में पेट्रोल पर टैक्स 3 रुपये लीटर घटाया था और आगे राज्य सरकार के लिए टैक्स को और कम करना न तो उचित है और न ही व्यवहार्य है. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों ने भी अपने यहां वैट में कटौती की और पेट्रोल-डीजल के दाम और कम हो गए.  

बता दें कि कांग्रेस शासित पंजाब में पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती हुई थी. वैट को घटाने के बाद पंजाब पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती वाला राज्य बन गया. वहीं संघ शासित प्रदेश लद्दाख में डीजल मूल्य में सर्वाधिक कटौती हुई थी. केंद्र सरकार के फैसले के बाद 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट घटाया था. एक्साइज ड्यूटी और वैट कटौती के बाद पेट्रोल का दाम 16.02 रुपये प्रति लीटर घट गया है. वहीं डीजल कीमतों में 19.61 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है.

पंजाब में पेट्रोल का दाम सबसे अधिक 16.02 रुपये प्रति लीटर कम हुआ. लद्दाख में पेट्रोल 13.43 रुपये प्रति लीटर और कर्नाटक में 13.35 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है. उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है. वहीं ओडिशा ने बिक्रीकर में 4.55 रुपये प्रति लीटर और बिहार ने 3.21 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.

लद्दाख में डीजल कीमतों में सबसे अधिक कमी आई है. लद्दाख में डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क की कटौती के अलावा वैट में भी 9.52 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी. कर्नाटक ने डीजल पर वैट 9.30 रुपये और पुडुचेरी ने 9.02 रुपये प्रति लीटर घटाया था.

पंजाब ने डीजल पर वैट 6.77 रुपये कम किया था जबकि उत्तर प्रदेश ने इसमें 2.04 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. उत्तराखंड ने डीजल पर वैट 2.04 रुपये और हरियाणा ने भी 2.04 रुपये प्रति लीटर घटाया था. बिहार ने डीजल पर वैट 3.91 रुपये और ओडिशा ने 5.69 रुपये प्रति लीटर घटाया था. मध्य प्रदेश ने डीजल पर टैक्स में 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.

जिन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट में कटौती की है उनमें लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादर एवं नगर हवेली, चंडीगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नगालैंड, पंजाब गोवा, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान एवं निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं.

वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों के शासन वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु ने अभी वाहन ईंधन पर वैट में कटौती नहीं की. वहीं आप शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित प. बंगाल, वामदल शासित केरल, टीआरएस शासित तेलंगाना, वाईएसआर कांग्रेस शासित आंध्र प्रदेश ने भी अभी वैट में कटौती नहीं की.

ये भी पढ़ें

Farm Laws To Be Repealed: पीएम मोदी ने किया कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान, किसान मोर्चा ने इन 3 मांगों को दोहराया

Farm Laws To Be Repealed: पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा- माफी मांगता हूं कि...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दादा फ्रीडम फाइटर, पिता 6 बार के सांसद, कौन हैं TMC से इस्तीफा देकर ममता को झटका देने वालीं सुष्मिता देव
दादा फ्रीडम फाइटर, पिता 6 बार के सांसद, कौन हैं TMC से इस्तीफा देकर ममता को झटका देने वालीं सुष्मिता देव
बिना फैक्ट्स आए पीड़ितों से एयर इंडिया कर रहा क्लेम सेटलमेंट, विजय रूपाणी की बेटी के दावे से हड़कंप, एयरलाइंस ने दिया जवाब
बिना फैक्ट्स एयर इंडिया कर रहा क्लेम सेटलमेंट, विजय रूपाणी की बेटी के दावे पर एयरलाइंस की सफाई
केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दिया बड़ा तोहफा, अमरावती में बनेंगे नए सरकारी ऑफिस, जानें क्या-क्या होगा खास
केंद्र ने आंध्र प्रदेश को दिया बड़ा तोहफा, अमरावती में बनेंगे नए सरकारी ऑफिस, जानें क्या-क्या होगा खास
अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आयकर विभाग की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक, 420 करोड़ की कथित टैक्स चोरी का मामला
अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आयकर विभाग की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक

वीडियोज

US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive
Congress Meenakshi' RS Nomination Cancel: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का तीखा विरोध
Anant Joshi ने Annu Bhaiya बनने, ट्रोलिंग और Gullak 5 के रिप्लेसमेंट विवाद पर की खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, उड़ान भरते समय हुई दुर्घटना, सेना के कई लोगों की मौत
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, उड़ान भरते समय हुई दुर्घटना, सेना के कई लोगों की मौत
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता की PM मोदी को चिट्ठी, कहा- सच सामने आना जरूरी
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता की PM मोदी को चिट्ठी, कहा- सच सामने आना जरूरी
Watch: वैभव सूर्यवंशी अगले सुपरस्टार, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़; फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर
Watch: वैभव सूर्यवंशी अगले सुपरस्टार, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़; फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर
सपना चौधरी के पति कौन हैं? हरियाणवी डांसर संग मारपीट के आरोप, बिना प्यार निभ रही शादी
सपना चौधरी के पति कौन हैं? हरियाणवी डांसर संग मारपीट के आरोप, बिना प्यार निभ रही शादी
नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक PM बनने पर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का आया मैसेज, फोटो शेयर कर क्या कहा?
नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक PM बनने पर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का आया मैसेज, फोटो शेयर कर क्या कहा?
Explained: जापान के बाद नेपाल में भारत के आम बैन क्यों? जो हम खाते, विदेश में छू भी नहीं रहे, माजरा क्या?
जापान के बाद नेपाल में भारत के आम बैन क्यों? जो हम खाते, विदेश में छू भी नहीं रहे, माजरा क्या?
NDA Cadets Stipend Salary : NDA कैडेट्स को क्या ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी, जानें हर महीने कितने रुपये आते हैं?
NDA कैडेट्स को क्या ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी, जानें हर महीने कितने रुपये आते हैं?
Delhi Health Report: दिल्ली में मोटापे के मामले घटे, लेकिन इन बीमारियों में इजाफा, NFHS-6 में खुलासा
दिल्ली में मोटापे के मामले घटे, लेकिन इन बीमारियों में इजाफा, NFHS-6 में खुलासा
Embed widget