एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के मंत्री ने उत्तर भारतीयों पर साधा निशाना, कहा उन्होंने नहीं किया DMK को वोट

तमिलनाडु में रहने वाले उत्तर भारतीयों पर DMK के मंत्री पी के शेखर बाबू ने निशाना साधा है. उनका कहना है कि 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों सहित पिछले कुछ वर्षों के दौरान उन्होंने DMK को वोट नहीं दिया है. हालांकि पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने उनके लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे क्योंकि वे उन्हें ‘‘हमारे बीच में से एक’’ मानते हैं.

चेन्नईः तमिलनाडु के मंत्री पी के शेखर बाबू ने यहां रहने वाले उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों सहित पिछले कुछ वर्षों के दौरान उन्होंने DMK को वोट नहीं दिया है. बाबू ने कहा कि हालांकि पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने उनके लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे क्योंकि वे उन्हें ‘‘हमारे बीच में से एक’’ मानते हैं.

बाबू की टिप्पणी करते हुए बीजेपी और कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कड़ी आलोचना की. हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री बाबू ने कहा कि हालांकि उनसे पूछा जाता रहा है कि वह उनके लिए काम क्यों करते हैं क्योंकि उन्होंने DMK को वोट नहीं दिया, उनका जवाब रहता है कि वे भी इसी मिट्टी के पुत्र हैं और यही पार्टी का भी रुख है.

उन्होंने कहा कि DMK का उत्तर भारतीय लोगों के लिए काम इस सिद्धांत पर आधारित है कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि, एक विधायक या मुख्यमंत्री सभी लोगों के लिए समान होता है, भले ही किसी ने चुनाव जीतने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान किया हो या नहीं.

उत्तर चेन्नई के कई क्षेत्रों, विशेष रूप से हार्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं, जो मूल रूप से राजस्थान से हैं, वहीं कुछ गुजरात के मूल निवासी हैं. DMK के जिला सचिव (चेन्नई-पूर्व) बाबू हार्बर सीट से निर्वाचित हुए हैं.

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों, खुद उन्होंने और लोकसभा सदस्य (मध्य चेन्नई) दयानिधि मारन ने उन निवासियों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से कार्य किया है जो उत्तर भारत के मूल निवासी हैं. मंत्री की टिप्पणी की सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने कड़ी आलोचना की.

बीजेपी  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर-दक्षिण से विधायक वनती श्रीनिवासन ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री शेखर बाबू द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ जो नफरत फैलाई गई है, वह निंदनीय और परेशान करने वाली है.’’

 

इसे भी पढ़ेंः
बिहारः कोरोना वायरस के 2603 नए मरीज, एम्स के डॉक्टर समेत 99 लोगों की मौत

 

पेड़-पौधों के लिहाज से एक भी राजमार्ग सड़क को दुरुस्त नहीं कहा जा सकता: नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget