एक्सप्लोरर

PPE किट पहनकर कोरोना संक्रमित इस उम्मीदवार ने डाला अपना वोट, कनिमोझी ने भी किया मतदान

सीपीआई उम्मीदवार गुनासेकरन अपने पोलिंग बूथ पर पीपीई किट में पहुंचे और तमाम सावधानियां बरतते हुए उन्होंने वोट किया. उनके अलावा कनिमोझी भी एंबुलेंस से वोट देने आईं और उन्होंने भी पीपीई किट पहना हुआ था.

चेन्नई: कोरोना महामारी के बीच आज तमिलनाडु की 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए. खास बात ये रही कि शिवगंगा सीट से सीपीआई के उम्मीदवार गुनासेकरन ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उनके अलावा हाल ही में कोरोना की चपेट में आईं डीएमके की सांसद कनिमोझी ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला.

कोरोना संक्रमित वोटरों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने तय किया है कि संक्रमित वोटर शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक के बीच अपना वोट डाल सकते हैं. इसके लिए आयोग ने पोलिंग बूथ पर खास इंतज़ाम भी किए हैं.

सीपीआई उम्मीदवार गुनासेकरन अपने पोलिंग बूथ पर पीपीई किट में पहुंचे और तमाम सावधानियां बरतते हुए उन्होंने वोट किया. उनके अलावा कनिमोझी भी एंबुलेंस से वोट देने आईं और उन्होंने भी पीपीई किट पहना हुआ था. कनिमोझी 3 अप्रैल को वायरस से संक्रमित पाई गईं थीं. नेताओं के अलावा वायरस का इलाज कराने वाले कई अन्य व्यक्तियों ने भी तमिलनाडु में मतदान किया.

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आगमन से पहले, मतदान केंद्रों के सभी कर्मियों ने पीपीई किट पहन मतदान की सुविधा प्रदान की. बाद में परिसर को सेनेटाइज किया गया. कोविड-19 संक्रमित मतदाताओं या वायरस से संक्रमित होने के संदेह वाले लोगों के लिए मतदान के लिए अंतिम घंटा (शाम 6-शाम 7 बजे) निर्धारित किया गया था.

तमिलनाडु में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू ने बताया कि शाम पांच बजे तक राज्य में 63.60 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि नमक्कल में सबसे अधिक 70.79 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम 50.05 फीसदी मतदान तिरूनेलवेली जिले में हुआ.

राज्य में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं ने मतदान किया, जिसमें एआईएडीएमके के के. पलानीस्वामी, ओ पनीरसेल्वम, डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन शामिल हैं.

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख SC पहुंचे, बॉम्बे HC के आदेश को चुनौती दी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
Video:
"तमन्ना भाटिया के अंदाज में" नजाकत भरी अदाओं से हसीना ने डांस से उड़ाया गर्दा- वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
Embed widget