एक्सप्लोरर

Cyclone Nivar Updates: राज्य में चक्रवात से भारी नुकसान, तीन लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा पेड़ उखड़े

भीषण चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर गुरुवार को पहुंच गया है. जिसके चलते हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए.

चेन्नई: भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया. वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए. साथ ही कई निचले इलाकों में पानी भर गया.

इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार यह दोपहर में 1430 बजे तिरुपति से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था. आईएमडी के अनुसार, अगले छह घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा.

केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया- अमित शाह

इस तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई जिससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए. वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया. केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए. उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है.

कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए. चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया. पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए.

स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं फिर शुरू हो गयीं

शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला. अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से पानी को बाहर निकालने में काफी मदद मिली. हवाई अड्डे, मेट्रोरेल और बसों का संचालन गुरुवार को फिर से शुरू हो गया. कई जिलों में 24 नवंबर से ही स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं दोपहर में फिर शुरू हो गयीं.

29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका

तमिलनाडु में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान निवार के बाद 29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि 29 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 29 नवंबर से बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा, हालांकि यह देखने की जरूरत है कि क्या कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवात में तो नहीं बदलेगा. कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है. महापात्र ने कहा, “हम इस पर (कम दबाव के क्षेत्र पर) करीबी नजर रख रहे हैं.” तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर दस्तक देने वाले चक्रवात निवार से गुरुवार को अलसुबह राज्य में भारी बारिश हुई, खास तौर पर उत्तरी इलाकों में.

यह भी पढ़ें.

ममता बनर्जी ने साधा अमित शाह पर निशाना, कहा- अपने करियर में कभी नहीं देखा ऐसा गृह मंत्री

मोतीलाल वोरा बोले- अब मेरे घर आकर दही बड़े कौन खाएगा, आप बहुत जल्दी चले गए अहमद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
Sonam Wangchuk Letter: CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget