एक्सप्लोरर

SSY के 2100 करोड़, कोयंबटूर-मदुरै मेट्रो की मंजूरी... PM मोदी पहुंचे तमिलनाडु तो CM स्टालिन ने रख दीं डिमांड

मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीएम मोदी से कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने की अपील की है, जिन्हें केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी के तहत लागू करने का प्रस्ताव है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने द्वि-भाषा नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए केंद्र से समग्र शिक्षा योजना के तहत राज्य के हिस्से की 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की निधि जारी करने की अपील की है. 

रविवार (27 जुलाई, 2025) को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु की तरफ से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे गए एक ज्ञापन में स्टालिन ने कहा है कि तमिलनाडु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के त्रि-भाषा फॉर्मूले पर अपने विरोधाभासी विचार स्पष्ट कर दिए हैं.

तमिल और अंग्रेजी के फॉर्मूले पर कायम स्टालिन 

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तमिल और अंग्रेजी के अपने दशकों पुराने द्वि-भाषा फॉर्मूले पर कायम रहेगी. मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में कहा है कि केंद्र की तरफ से आवश्यक धनराशि स्वीकृत न करने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है.

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु को पीएम श्री समझौते (निधि के संबंध में) हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किए बिना प्रधानमंत्री से वर्ष 2024-25 के लिए 2,151.59 करोड़ रुपये का केंद्र का हिस्सा और 2025-26 की पहली किस्त जारी करने का अनुरोध किया है.’’

अस्पताल में भर्ती हैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री स्टालिन को 21 जुलाई को चक्कर आने की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनका इलाज चल रहा है. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनके द्वारा स्वीकृत ज्ञापन शनिवार को प्रधानमंत्री को सौंपा गया. प्रधानमंत्री तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग

मुख्यमंत्री ने अन्य मांगों के साथ कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने की भी अपील की, जिन्हें केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी के तहत लागू करने का प्रस्ताव है. अन्य मांगों में कई रेलवे परियोजनाओं का क्रियान्वयन और चेन्नई में उपनगरीय रेल सेवाओं में वृद्धि शामिल है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य के मछुआरों को बार-बार गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. उन्होंने श्रीलंका की हिरासत में भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया? सीनियर पत्रकार ने बता दी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget