एक्सप्लोरर

Tamil Nadu News: 12वीं की एक और छात्रा ने की आत्महत्या, सीएम स्टालिन ने स्कूलों से की ये खास अपील

Tamil Nadu: तमिलनाडु में दो हफ्ते के भीतर ये तीसरी घटना है जब किसी छात्र ने इस प्रकार से आत्महत्या की है. सीएम स्टालिन ने छात्रों के इस कदम पर चिंता जाहिर की है.

Class 12 Student Suicide In Tamil Nadu: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा (Student) का उसी के घर पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि इस महीने में तमिलनाडु में ये इस प्रकार की तीसरी घटना है. बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध मौत (Suspicious Death) का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की शुरूआती जांच में ये एक आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने बताया कि अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि छात्रा ने घरेलू मुद्दों के कारण अपने घर पर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

वृद्धाचलम में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब मृतक लड़की के माता-पिता ने उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, तो पुलिस ने तुरंत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पेपर देने के बाद से उदास थी छात्रा

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के विरुधाचलम अय्यर मठ के रहने वाली एक गोपी वृद्धाचलम में सेल सर्विस सेंटर की दुकान चलाते हैं. उनकी दो बेटियां हैं. उनकी दूसरी बेटी शिवकामी उत्तरी पेरियार नगर, वृद्धाचलम स्थित शक्ति मैट्रिकुलेशन प्राइवेट स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है. शिवकामी ने कल ही अपनी स्कूल में हर महीने होने वाली परीक्षा दी. बताया जा रहा है कि परीक्षा देकर घर लौटी शिवकामी काफी उदास थी. कल रात करीब नौ बजे जब उसके घर पर कोई नहीं था उसने कपड़े का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली. देर रात जब छात्रा के परिजन काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को फांसी पर लटका देखा. पड़ोसियों ने तुरंत शव को फांसी से नीचे उतारा. 

जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने का बंदोबस्त किया लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी बहुत होशियार थी लेकिन बीते कुछ दिनों से वह बहुत दबाव में थी. जिसके कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पा रही थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है. तमिलनाडु में स्कूल के छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं के कारण उनके माता-पिता दहशत में हैं. 

सीएम स्टालिन ने स्कूलों को दी नसीहत

तमिलनाडु में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (CM MK Stalin) ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने राज्य में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि विद्यालयों और एजुकेशन इंस्टीट्यूट को शिक्षा को एक सेवा के तौर पर देखना चाहिए ना कि व्यापार की तरह. उन्होंने कहा छात्रों को हर हालात का सामना करने के लिए तैयार करना चाहिए. छात्रों के दिमाग में आत्महत्या के ख्याल आने की बजाय उनके लक्ष्यों को पूरा करने के बारे में सोचना चाहिए.

इसे भी पढेंः-

Kargil Vijay Diwas: करगिल के वो 10 हीरो, जिनके शौर्य के आगे पाकिस्तान हुआ पस्त, जाने कैसे भारतीय वीरों ने दुश्मनों के छुड़ाए छक्के

UP Politics: बसपा से उम्मीद लगाए बैठे ओपी राजभर के लिए मायूसी भरी खबर, आकाश आनंद ने गठबंधन के दावों पर कही ये बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget