एक्सप्लोरर

स्वाइन फ्लू ने देशभर में अबतक 312 लोगों की ली जान, 9000 से ज्यादा पीड़ित

देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. इस बीमारी ने पिछले हफ्ते ही 86 लोगों की जान ले ली. इसी के साथ देशभर में एच1एन1 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है.

नई दिल्ली: देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. इस बीमारी ने पिछले हफ्ते ही 86 लोगों की जान ले ली. इसी के साथ देशभर में एच1एन1 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है. इसके अलावा नौ हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक एच1एन1 संक्रमण से 9,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इस फेहरिस्त में राजस्थान शीर्ष पर है जहां स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

आंकड़ें बताते हैं कि रविवार तक समूचे देश में 9,367 लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है. राजस्थान में इस संक्रमण से 107 लोगों की मौत हुई है और 2,941 मामले सामने आए हैं. वहीं गुजरात में एच1एन1 संक्रमण ने 55 लोगों की जान ली है और 1,431 लोग संक्रमित हुए हैं.

पंजाब में इस बीमारी से 30 लोगों की मृत्यु हुई है और राज्य में संक्रमण से 335 लोग पीड़ित हैं. मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 98 मामले हैं और इसने 22 लोगों की जान ली है.

स्वाइन फ्लू ने महाराष्ट्र में 17 लोगों की जान ली है जबकि 204 लोग प्रभावित हैं. दिल्ली में एन1एच1 संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हुई और राष्ट्रीय राजधानी में 1,669 मामले सामने आए हैं. हरियाणा में भी इस बीमारी ने सात लोगों की जान ली है और 640 लोग इससे संक्रमित हैं.

तेलंगाना में पांच लोगों की मौत हुई है और 424 लोगों को यह बीमारी है. स्वाइन फ्लू के मामलों में इजाफे के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से बीमारी को जल्दी पकड़ने के लिए अपनी निगरानी को बढ़ाने और गंभीर मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, राज्यों को लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला क्लेक्टरों को शामिल करने की सलाह दी गई है.

मौसमी इन्फ्लुएंजा या स्वाइन फ्लू एच1एन1 (H1N1) मौसमी इन्फ्लुएंजा एक प्रकार का स्वंय-सीमित वायरल रोग है यह श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जो ए टाइप के इनफ्लुएंजा वायरस से होती है. यह कण हवा के जरिए या किसी के छूने से दूसरे व्यक्ति के शरीर में मुंह या नाक के जरिए प्रवेश कर जाते हैं. मसलन, दरवाजे, फोन, कीबोर्ड या रिमोट कंट्रोल के जरिए भी यह वायरस फैल सकते हैं, अगर इन चीजों का इस्तेमाल पहले किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा किया गया हो.

लक्षण: बुख़ार और खांसी, गला ख़राब, नाक बहना या बंद होना, सांस लेने में तकलीफ़ और अन्य लक्षण जैसे बदन दर्द, सिर दर्द, थकान, ठिठुरन, दस्त, उल्टी, बलगम में खून आना इत्यादि भी हो सकते हैं.

माइल्ड स्वाइन फ़्लू के लक्षण (केटेगरी-A) बुखार, खांसी, सर्दी, शरीर में दर्द होना व थकान महसूस होना. माइल्ड स्वाइन फ़्लू का इलाज लक्षणों पर आधारित होता है. ऐसे लक्षणों में टेमीफ्लू दवा लेने की या जांच की जरूरत नहीं होती.

मॉडरेट स्वाइन फ़्लू के लक्षण (केटेगरी-B) इस श्रेणी के मरीजों में माइल्ड स्वाइन फ्लू के लक्षणों के अतिरिक्त तेज बुखार और गले में तेज दर्द होता है या मरीज में माइल्ड स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ, निम्नलिखित हाई रिस्क कंडीशन है तो रोगी को स्वाइन फ्लू की दवा टैमीफ्लू दी जाती है. छोटे बच्चे गर्भवती महिलायें 65 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति फेफड़े कि बीमारी, दिल की बीमारी, गुर्दे की बीमारी, मधुमेह रोग, कैंसर इत्यादि से ग्रसित व्यक्ति.

गंभीर स्वाइन फ़्लू के लक्षण (केटेगरी-C) इस श्रेणी के लोगों में स्वाइन फ्लू के ऊपर लिखे लक्षणों के अतिरिक्त निम्नलिखित गंभीर लक्षण भी पाए जाते हैं: सांस लेने में दिक्कत छाती में तेज दर्द गफलत में जाना ब्लड प्रेशर कम होना बलगम में खून आना नाखून नीले पड़ जाना

इस श्रेणी से संबंधित सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती करना चाहिये व रोगी को अलग से रखा जाता है, रोगी को स्वाइन फ्लू की दवा टैमीफ्लू दी जाती है और जांच भी जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget