एक्सप्लोरर

'लड़की के विरोध करने पर दी एसिड अटैक की धमकी', पांडव नगर की घटना पर बोलीं स्वाती मालीवाल, पूछा- कब तक चलेगा ये?

Delhi के पांडव नगर में एक युवक ने पीड़िता को जबरन जश्न में शामिल होने के लिए कहा. जब पीड़िता ने चलने से इनकार कर दिया तो युवक ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी.

Swati Maliwal On Pandav Nagar Case: दिल्ली में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है. नए साल की शुरुआत होते ही गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. पहले सुल्तानपुरी के कंझावला में अंजलि की दर्दनाक एक्सीडेंट और मौत हुई. उसके बाद पांडव नगर इलाके से एक और दरिंदगी की खबर सामने आई. यहां एक शख्स ने एक लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और जब वो नहीं मानी तो उसे तेजाब फेंकने की धमकी दे दी.

इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "अब तक अंजलि की दर्दनाक मौत पर देश बहस ही कर रहा है और दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक और दरिंदगी की खबर आ चुकी है."

'कब तक ये चलेगा?'

स्वाती मालीवाल ने मामले की जानकारी देते हुए लिखा, "एक आदमी ने लड़की को अपनी गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी. लड़की को चोटें भी आई हैं. कब तक ये चलेगा?"

क्या है पूरा मामला?

मामला ईस्ट दिल्ली के पांडव नगर इलाके का है, जहां साथ में नया साल न मनाने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई. बताया जा रहा है कि एक युवक ने पीड़िता को जबरन जश्न में शामिल होने के लिए कहा. जब पीड़िता ने चलने से इनकार कर दिया तो युवक ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी.

लड़की की उम्र महज 19 साल

इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने पुलिस को पीसीआर कॉल कर, जिससे कोई अनहोनी होने से बच गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लड़की की उम्र 19 वर्ष है. पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है. खींचतान के दौरान युवती घायल भी हुई है, जिसके बाद युवती को प्राथमिक इलाज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: 'कभी उसके मुंह से अंजलि का नाम नहीं सुना,' कंझावला केस में निधि के पड़ोसी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget