एक्सप्लोरर

Hindon Airbase: किसने खोदा हिंडन एयरबेस की चारदीवारी से सटाकर संदिग्ध गड्ढा? जांच में जुटी पुलिस, जताई घुसपैठ की आशंका

Hindon Airbase News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस के पास संदिग्ध गड्ढा पाए जाने का दावा किया गया है. अधिकारियों ने घुसपैठ के प्रयास की आशंका भी जताई है.

Suspicious Pit Near Hindon Airbase: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु सेना स्टेशन की सीमा से सटी कॉलोनी की एक दीवार में चार फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा देखा गया. पुलिस ने सोमवार (11 दिसंबर) को यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि कुछ संदिग्धों ने वायु सेना स्टेशन के अंदर कथित तौर पर घुसपैठ की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र में वायु सेवा के हिंडन बेस की सीमा से सटी इकबाल कॉलोनी की एक दीवार में चार फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा देखा गया. सूचना मिलने पर पुलिस और वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीतरी कंक्रीट की दीवार तक खोदे गए गड्ढे का निरीक्षण किया.

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पटेल ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने परिसर में घुसने के लिए सुरंग खोदने की कोशिश की. अधिकारी ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों या किसी आतंकवादी संगठन की ओर से घुसपैठ के प्रयास की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

मामले की जांच शुरू

शुभम पटेल ने बताया कि फिलहाल गड्ढे को मिट्टी से अस्थायी रूप से भर दिया गया है. पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है. गड्ढे के बारे में जानकारी होने पर उसे देखने के लिए जुटे कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यहां कई बार इस तरह की गतिविधियां हो चुकी हैं. दावा किया गया कि 90 के दशक के मध्य में परिसर के अंदर के बैंक से करीब 28 लाख रुपये की चोरी हुई थी.

गौरतलब है कि हिंडन वायु सेना स्टेशन दिल्ली से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर है. यह एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है. यह पश्चिमी वायु कमान के अंतर्गत आता है.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Scam: शराब नीति मामले में मनीष स‍िसोदिया को भी कोर्ट से नहीं म‍िली राहत, 10 जनवरी तक बढ़ी न्‍याय‍िक ह‍िरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget