एक्सप्लोरर

जम्मू में एक बार फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन, डीजीपी ने सुरक्षा एजेंसियों से अलर्ट रहने को कहा

जम्मू के अहम सैन्य ठिकानो, सैन्य छावनी और सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ लगी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दर्जनो बार ड्रोन मंडराते देखे हैं. 

जम्मू: बुधवार सुबह एक बार फिर जम्मू के सतवारी इलाके में सुरक्षाबलों ने आसमान में ड्रोन देखा. स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू के आसमानों पर लगातार दिख रहे ड्रोन अब सुरक्षाबलों के लिए एक चिंता का सबब बने हुए हैं, जिस से निपटने के लिए प्रदेश के डीजीपी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की. 

27 जून को जम्मू के एयरपोर्ट स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद से लगातार जम्मू के अहम सैन्य ठिकानो, सैन्य छावनी और सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ लगी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दर्जनो बार ड्रोन मंडराते देखे हैं. 

ताजा मामले में बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे जम्मू के सतवारी इलाके के रायपुर क्षेत्र में सैनी छावनी के ऊपर एक ड्रोन मंडराता दिखा. हालांकि आसमान में यह उत्तर ड्रोन सनी छावनी पर कुछ ही देर रहा लेकिन सेना ने इस जोन की जानकारी पुलिस को भी दी है. जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले के बाद जम्मू के आसमान पर लगातार ड्रोन देखना चिंता का सबब बना हुआ है. यह चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि कुछ ही दिनों बाद स्वतंत्रता दिवस है और कई सालों से भारत का यह महापर्व पाकिस्तान के निशाने पर रहा है. 

ड्रोन के इसी खतरे को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में पुलिस के डीजीपी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सीमावर्ती इलाकों और शहरों में सतर्कता बरतने को कहा है और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के निर्देश दिए. डीजीपी ने इस बैठक में कहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी और पाकिस्तान लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भारत में खून खराबे को अंजाम दिया जा सके, जिसके मद्देनजर अब अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. 

दिलबाग सिंह ने इस बैठक में सीमा और इसके आसपास के इलाकों में नाको की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. इस बैठक में डीजीपी ने जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी सतर्कता को बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आतंकियों को जम्मू से श्रीनगर जाने का कोई मौका ना मिले. इसके साथ ही बीजेपी ने डॉन द्वारा जम्मू-कश्मीर में भेजे जा रहे मादक पदार्थों की घुसपैठ पर भी नजर रखने के निर्देश दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget