एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के भाषण की गलत जानकारी देने पर सुषमा स्वराज ने मांगी माफी

दरअसल नेपाल में 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी जनकपुर के मैदान में भारतीयों को नहीं बल्कि नेपाल के लोगों को ही संबोधित किया था.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार के दौरान अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी के नेपाल के जनकपुर में भाषण को लेकर भी बात की. सुषमा स्वराज ने अब अपने बयान को लेकर माफी मांगी है. विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ''यह मेरी गलती थी, मैं इसके लिए माफी मांगती हूं.''

क्या कहा था विदेश मंत्री ने ? विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''प्रवासी भारतीयों से इससे पहले किसी प्रधानमंत्री इतने बड़े स्तर पर संबोधन करके संबंध स्थापित नहीं किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के मेडिसन स्क्वायर से लेकर जनकपुर के मैदान तक लाखों भारतीयों को संबोधित किया.''

सुषमा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- 90,000 भारतीयों को बचाया, सीमा पर उठते जनाजे के बीच चर्चा नहीं

क्या है पूरा मामला? दरअसल नेपाल में 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी जनकपुर के मैदान में भारतीयों को नहीं बल्कि नेपाल के लोगों को ही संबोधित किया था. सुषमा स्वराज के बायन की नेपाल में आलोचना हो रही थी. नेपाल के एक युवक ने सुषमा स्वराज का वीडियो ट्वीट कर बयान पर आपत्ति दर्ज की थी. विदेश मंत्री ने उसी युवक का वीडियो शेयर करते हुए भूल सुधार की.

और क्या कहा विदेश मंत्री ने? विदेश मंत्री ने कहा, ''जब हमारी सरकार आई तो राजदूतों के सम्मेलन में जानकारी मिली कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां भारत से मंत्रीस्तर का व्यक्ति भी कभी नहीं गया. हमने संकल्प लिया कि संयुक्त राष्ट्र के सभी 192 देशों को हम कवर करेंगे. आज मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 186 देशों में मंत्री स्तर की वार्ता हो चुकी है. जो 6 देश बाकी हैं उनके मंत्रियों का नाम तय हो गया है.''

आतंक और बातचीत साथ साथ नहीं पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा, ''हमने कभी नहीं कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन इसके साथ एक चेतावनी है. आतंक और चर्चा एक साथ नहीं चल सकते चाहें ये पाकिस्तान के चुनाव से पहले हो या बाद में. जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हों तब बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget