एक्सप्लोरर

अब दोपहर भोज की टेबल पर रूबरू होंगे सुषमा और कुरैशी

भारतीय उच्च पदस्थ अधिकारियों के मुताबिक न्यूयॉर्क के वेस्टिन होटल में 27 सितंबर को सभी सार्क मुल्कों के विदेशमंत्री दोपहर भोज पर मिलेंगे.

नई दिल्ली: रिश्तों में तल्खी और आपसी तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों की न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय मुलाकात तो रद्द कर दी गई मगर दोनों का आमना-सामना सार्क विदेशमंत्रियों के भोज में ज़रूर होगा. संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाशिए पर 27 सितंबर को होने वाले दक्षिण एशियाई देशों के विदेशमंत्रियों के दोपहर भोज में शरीक होंगे.

यूं तो भारतीय विदेशमंत्री स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, दोनों ही बीते दो दिनों से न्यूयॉर्क में हैं. संयुक्त राष्ट्र संघ की कई बैठकों में शिरकत भी कर रहे हैं. मगर दोनों नेताओं का अभी तक कोई आमना-सामना नहीं हुआ है. यहां तक कि महासभा के लिए आए मेहमान नेताओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से 24 सितंबर को दिए रात्रि भोज में भी दोनों विदेश मंत्री रूबरू नहीं हुए क्योंकि भारतीय विदेश मंत्री अपनी द्विपक्षीय मुलाकात खत्म होने के बाद इस दावत में शरीक नहीं हुईं.

भारतीय उच्च पदस्थ अधिकारियों के मुताबिक न्यूयॉर्क के वेस्टिन होटल में 27 सितंबर को सभी सार्क मुल्कों के विदेशमंत्री दोपहर भोज पर मिलेंगे. यह एक अनौपचारिक बैठक है इसलिए इसका कोई एजेंडा तय नहीं है. लिहाज़ा नेता अपनी सुविधा और प्राथमिकता के अनुसार मुद्दे उठा सकते हैं.

गौरतलब है कि आतंकवाद के मुद्दे पर अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों की नाराजगी के चलते पाकिस्तान 2016 में सार्क की मेजबानी नहीं कर पाया था. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सार्क की मेजबानी को लेकर दबाव बना रहा है. वहीं भारत यह स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल ऐसी क्षेत्रीय बैठक के लिए माहौल ठीक नहीं है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी के नाम लिखी चिट्ठी में विदेश मंत्रियों की बैठक का प्रस्ताव रखने के साथ-साथ सार्क शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में कराए जाने की बात भी कही थी. हालांकि नाटकीय घटनाक्रम में भारत ने जहां पहले विदेशमंत्रियों की बैठक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था. वहीं महज़ 24 घण्टे के भीतर भारत का इकरार इनकार में बदल गया.

हार के डर से कांग्रेस किसी भी पार्टी की गोद में बैठने को तैयार: पीएम मोदी

इसकी वजह भी आतंकवाद बन गया. खासतौर पर पाकिस्तान में जिस तरह बुरहान वानी जैसे आतंकी का महिमामंडन करते हुए डाक टिकट जारी किए गए. साथ ही एक बीएसएफ जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन पुलिसकर्मीयों की नृशंस हत्या का हवाला देते न्यूयॉर्क में होने वाली वार्ता रद्द कर दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने किया DGP-IG समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
बंगाल में चुनाव आयोग ने किया कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget