एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने फिर साधा निशाना, कहा- CBI की पूछताछ से तिलमिला गए हैं तेजस्वी

सुशील मोदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाप-शनाप आरोप लगा कर न तो अपने अपराध से बच सकता है और न ही जनता की सहानुभूति प्राप्त कर सकता है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एक बार फिर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर बेनामी संपत्ति को लेकर निशाना साधा. सुशील मोदी ने कहा कि कल तक चार्जशीट दाखिल करने की चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव सीबीआई की पूछताछ के बाद तिलमिला गए हैं.

सुशील मोदी ने सवाल करते हुए पूछा कि तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी केवल इतना बता दें कि मात्र 64 लाख रुपये की पूंजी लगाकर पटना की तीन एकड़ जमीन (बाजार मूल्य 94 करोड़ रुपये से अधिक) के मालिक कैसे बन गए? सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि वह (तेजस्वी) अगर बिहार की जनता को केवल यह बता देते कि 28 साल की उम्र में बिना किसी नौकरी-व्यवसाय के 750 करोड़ के मॉल के मालिक कैसे बन गए तो उन्हें उपमुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं गंवानी पड़ती. पटना की तीन एकड़ जमीन पर इस मॉल का निर्माण हो रहा था.

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव से सवालिया लहजे में पूछा, "क्या रेलवे के दो होटलों को लीज पर देने की एवज में हर्ष कोचर की कंपनी से प्रेमचन्द गुप्ता की डिलाइट मार्केटिंग के नाम पर पटना में तीन एकड़ जमीन बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर नहीं लिखवा ली गई थी?" उन्होंने कहा कि आखिर प्रेमचन्द गुप्ता ने अपनी करोड़ों की जमीन और पूरी कंपनी (डिलाइट मार्केटिंग) राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को क्यों सौंप दी. 2014 में 85 प्रतिशत शेयर राबड़ी देवी और 15 प्रतिशत शेयर का स्वामित्व तेजस्वी यादव ने कैसे हासिल कर लिया?

बीजेपी नेता ने कहा कि यह बहुत बड़ा सवाल है कि आखिर डिलाइट कंपनी के पुराने निदेशकों को साल 2014 में हटा कर तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, चन्दा यादव, रागिनी और लालू प्रसाद 2014 से 2016 के बीच इस कंपनी के निदेशक कैसे बने? सुशील मोदी ने कहा कि सीबीआई के दरवाजा खटखटाते ही तेजस्वी यादव न केवल परेशान हैं बल्कि उनके होश भी उड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि लालू परिवार के बचाव में उतरे शिवानंद तिवारी ने ही 2008 में शरद यादव के नेतृत्व में इस मामले को तत्कालीन प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया था.

सुशील मोदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाप-शनाप आरोप लगा कर न तो अपने अपराध से बच सकता है और न ही जनता की सहानुभूति प्राप्त कर सकता है. गौरतलब है कि मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचकर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से चार घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद तेजस्वी ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget