एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में सुशांत सुसाइड केस की गूंज, एक्टर के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह ने की CBI जांच की मांग

सुशांत सिंह के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलु ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. नीरज सिंह के अलावा आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की है.

पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला आज बिहार विधानसभा में भी उठाया गया. सुशांत सिंह के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. नीरज सिंह के अलावा आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की है. नीरज सिंह बीजेपी के विधायक हैं.

सुशान्त सिंह राजपूत की भाभी ने भी की सीबीआई जांच की मांग

वहीं, सुशान्त सिंह राजपूत की भाभी और एलजेपी की विधान परिषद की सदस्य नूतन सिंह ने भी सदन में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सही बात सामने आना चाहिये. इस मामले पर सर्वदलीय बैठक कर सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिये.

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बिहार पुलिस लगातार मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगा रही है. कल इस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया गया. एसपी को क्वारंटीन करने के बाद अब ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बिहार पुलिस जिम्मेदारी से काम कर रही है, ऐसे में एसपी को क्वारंटीन करना ठीक नहीं है.

रिया के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

हाल ही में सुशांत सिंह सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच के बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामलमा दर्ज करवाया था. इसके बाद बिहार पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी. केके सिंह ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई को उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें-

सुशांत केस: मुंबई के पुलिस कमिश्नर बोले- विस्तृत तरीके से चल रही है जांच, हमने 56 लोगों के बयान दर्ज किए

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखी भावुक चिट्ठी- '35 साल में पहली बार वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget