एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने CBI को लिखा पत्र, की ये मांग

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत राजपूत के परिवार ने उसकी मौत के कारणों की सही तरीके से जांच कराने के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सीबीआई को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि दिवंगत अभिनेता की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट लीक होने से AIIMS के निदेशक सुधीर गुप्ता के “गैर पेशेवर रवैये” का पता चलता है.

इसके अलावा राजपूत के परिवार ने उसकी मौत के कारणों की सही तरीके से जांच कराने के लिए एक नए पैनल का गठन करने की मांग की. अधिवक्ता वरुण सिंह के हवाले से भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि यदि लीक हुई रिपोर्ट सही है तो वह अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर निकाला गया “पक्षपातपूर्ण” निष्कर्ष है.

वरुण ने कहा, “एम्स द्वारा सीबीआई को भेजी गई रिपोर्ट के बारे में मुझे मीडिया से पता चला. यह रिपोर्ट 14 जून 2020 को हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामले में सीबीआई के मत के संबंध में है. एम्स के जांच दल में शामिल कुछ डॉक्टरों को भी मैंने टीवी पर आकर उनके द्वारा की गई फोरेंसिक जांच पर बयान देते हुए सुना.”

राजपूत के परिवार के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि उस रिपोर्ट की एक प्रति बार-बार मांगी गई लेकिन गुप्ता की ओर से कोई जवाब नहीं आया.

क्या है दावा?

परिवार ने एम्स की रिपोर्ट पर यह कहते हुए आपत्ति जताई है कि गुप्ता के नेतृत्व वाले फोरेंसिक दल ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं सौंपी बल्कि वह केवल मुंबई के कूपर अस्पताल की रिपोर्ट पर अपनी राय दे रहे थे.

पत्र में कहा गया, “इस संवेदनशील मामले पर पहले दिन से गुप्ता मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं, संदिग्ध शव परीक्षण, जल्दबाजी में किए गए पोस्ट मार्टम और अपराध स्थल से छेड़छाड़ पर कूपर अस्पताल के डॉक्टरों और मुंबई पुलिस से सवाल कर रहे हैं.”

पत्र में कहा गया कि कूपर अस्पताल में किए गए पोस्ट मार्टम में कई विसंगतियां थीं. पत्र के अनुसार मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना पोस्ट मार्टम रात में किया गया और नियमों की अनदेखी की गई जिसपर पूरी दुनिया के कई फोरेंसिक विशेषज्ञ एकमत हैं.

पत्र में कहा गया, “पोस्ट मार्टम की वीडियोग्राफी नहीं की गई. भविष्य में जांच हो सके इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विसरा सहेज कर नहीं रखा गया. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज नहीं किया गया. शरीर के घावों पर ध्यान नहीं दिया गया इसलिए उन घावों के कारणों पर कुछ नहीं कहा गया.”

पत्र के अनुसार, “रिपोर्ट में उस पैर का जिक्र नहीं है जो फ्रैक्चर हुआ था. ऐसी कई विसंगतियां हैं जो सावधानीपूर्वक की गई फोरेंसिक जांच में सामने आती लेकिन एम्स के दल ने इस पर ध्यान नहीं दिया जैसा कि एक डॉक्टर द्वारा टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में बताया गया.”

पत्र में कहा गया, “डॉ सुधीर गुप्ता का रवैया अनैतिक, गैर पेशेवर है और मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है.”

एम्स के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष गुप्ता ने शनिवार को कहा था कि मेडिकल बोर्ड ने राजपूत की मौत के मामले में हत्या की संभावना को नकार दिया है और इसे “लटक कर की गई आत्महत्या” बताया है.

महाराष्ट्र: एक महीने बाद भायखला जेल से बाहर आएंगी रिया चक्रवर्ती, जेल के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget