एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: क्या CBI को सौंपा जाएगा केस? आज सुबह 11 बजे आएगा SC का फैसला

महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर को मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 11 बजे अपना फैसला देगा. कोर्ट को यह तय करना है कि मामले की जांच कौन करेगा. मामले में 11 अगस्त को सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई कर रहे जस्टिस ऋषिकेश रॉय ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त लिखित नोट 13 अगस्त तक जमा करवाने की अनुमति दी थी. सभी पक्षों ने 13 अगस्त को अपना जवाब दाखिल कर दिया था.

महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर को मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की है. इसका बिहार सरकार और सुशांत के पिता के वकील ने पुरजोर विरोध किया है. 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत मिले अभिनेता सुशांत सिंह का मामला सुप्रीम कोर्ट लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आई थी. रिया ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज हुई एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी.

सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर लगाया है ये आरोप

सुशांत के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर में रिया के ऊपर सुशांत को परेशान करने, उसके करोड़ों रुपए रुपयों का गबन करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी. इसे केंद्र सरकार ने मान लिया है.

सीबीआई से जांच कराने के मामले पर अकेली पड़ी शिवसेना

सुशांत मामले की जांच कौन करेगा इस पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. हालांकि फैसले से पहले महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ शिवसेना मामले की सीबीआई जांच ना कराने को लेकर अकेले पड़ती दिख रही है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बाद महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री असलम शेख ने भी मामले को सीबीआई को सौंपने पर कोई दिक्कत ना होने की बात कही है. शेख ने कहा कि सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच की है. इसके बाद भी अगर केंद्र को लगता है तो ले सकते हैं. अगर केंद्र को लगता है सीबीआई इन्वेस्टिगेशन होना चाहिए तो कोई दिक्कत नहीं है. इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि अगर सीबीआई जांच करती है तो हमे कोई आपत्ति नहीं है.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुशांत के पिता का बयान दर्ज किया

ईडी ने बैंक खातों को लेकर सुशांत के पिता केके सिंह से जानकारी ली. ईडी ने केके सिंह से सुशांत के अकाउंट के बारे में और उनके द्वारा लगाए गए 15 करोड़ के आरोपों के बारे में जानकारी ली. केके सिंह ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका सुशांत के कोटक बैंक एकाउंट में नॉमिनी हैं. प्रियंका ने सुशांत की मृत्यु के बाद बैंक से संपर्क किया. तब ये जानकारी मिली कि पैसे बहुत कम हो गए जो जो बैंक एकाउंट खोलने के समय थे. ईडी को बताया गया कि सुशांत के कंपनी और सेल्फ मिलाकर 5 से ज्यादा बैंक एकाउंट थे, सबकी जांच ईडी को करनी चाहिए. केके सिंह के मुताबिक़ रिया और श्रुति सुशांत के बैंक खातों को संभाला करते थे. सुशांत ने उन्हें कहा था कि अगर कभी कोई पैसों की जरुरत हो तो वो श्रुति से संपर्क करें. इसलिए केके सिंह ने रिया और श्रुति दोनों को आरोपी बनाया है. ईडी ने केके सिंह से उनके लगे सभी आरोपों के बारे में जानकारी ली है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना का असर: दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती, DMRC ने जारी किया आदेश

जिस वुहान से दुनिया भर में फैला कोरोना वहां वाटर पार्क में हुई पार्टी, देखें PHOTOS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget