एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती ने VIDEO शेयर कर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने VIDEO शेयर कर सुरक्षा देने की मांग की है.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा होने का दावा करते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है.

रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता को उनके घर के परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों से घिरा दिखाया गया है और वीडियो में यह दिख रहा है कि जब उनके पिता आगे बढ़ते हैं तो मीडियाकर्मी बार-बार उन्हें घेर लेते हैं.

View this post on Instagram
 

This is inside my building compound , The man in this video is my father Indrajit chakraborty ( retd . army officer ) We have been trying to get out of our house to cooperate with ED , CBI and various investigation authorities to cooperate . There is a threat to my life and my family’s life . We have informed the local police station and even gone there , no help provided . We have informed the investigation authorities to help us get to them , no help arrived . How is this family going to live ? We are only asking for assistance , to cooperate with the various agencies that have asked us . I request @mumbaipolice to please provide protection so that we can cooperate with these investigation agencies . #safetyformyfamily In covid times , these basic law and order restrictions need to be provided . Thankyou

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत मौत मामले की जांच करने वाली विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिये घर से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है.

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति, मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी) हैं. हम ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है. हमने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी, यहां तक कि हम वहां गए भी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. हमने जांच अधिकारियों को भी बाहर उन तक पहुंचने में मदद करने के लिए कहा लेकिन वहां से भी मदद नहीं पहुंची. यह परिवार कैसे रहेगा?’’

अभिनेत्री ने पोस्ट में हैशटैग सेफ्टी फॉर माय फैमिली का इस्तेमाल किया है. अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुनियादी कानून व्यवस्था की पाबंदियां तो होनी चाहिए.

अभिनेत्री ने कहा कि वह विभिन्न जांच एजेंसियों का सहयोग करने के लिए सहायता मांग रही है. उन्होंने मुंबई पुलिस से आग्रह किया कि वह सुरक्षा मुहैया कराए ताकि परिवार जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सके.

इससे पहले, सुबह में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती डीआरडीओ अतिथि गृह में सीबीआई द्वारा पूछताछ किये जाने के लिए पहुंचे थे. ऐसा पहली बार है जब सीबीआई रिया के परिवार के सदस्य से पूछताछ कर रही है.

राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को भी सीबीआई ने लगातार सातवें दिन अभिनेता की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया.

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था. राजपूत के पिता ने पटना में दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget