एक्सप्लोरर

सुशांत राजपूत मामला: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस, रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता को ड्रग्स देने का है आरोप

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स से जुड़े तथ्य आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स से जुड़े तथ्य आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है. ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, जया  शाहा, श्रुति मोदी और गौरव आर्या के खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी पर नशीली दवाओं और मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम एनडीपीएस की विभिन्न धाराएं लगायी गई हैं.

अब एनसीबी की टीम जांच के सिलसिले में मुंबई जाएगी. इस मामले की जांच दिल्ली जोनल डायरेक्टर आईपीएस केपीएस मल्होत्रा की टीम करेगी. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप है. अभिनेत्री पर खुद भी ड्रग्स लेने और डील करने का आरोप है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी और इसी दौरान ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए थे. इसके बाद ईडी ने सीबीआई और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ सबूत साझा किए.

ईडी को रिया के फोन से ‘डिलीट किये गए व्हाट्सअप मैसेज’ मिले हैं जिनसे कथित तौर पर प्रतिबंधित ड्रग्स के सौदे के संकेत मिले हैं. अधिकारियों ने कहा कि रिया से ईडी ने इन संदिग्ध ड्रग्स के सौदों के बारे में पूछताछ की है और इन आरोपों को लेकर रिया का बयान दर्ज किया गया है.

या के वकील ने इस तरह के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है. अभिनेत्री के वकील सतीश मानेशिन्दे ने आरोपों के जवाब में कहा, ‘‘रिया ने अपने जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है. वह ब्लड सैंपल जांच के लिए तैयार है.’’

ईडी ने मामले में 28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ की है और उसका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया.

सुशांत केसः ड्रग्स मामले पर कंगना ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- ब्लड टेस्ट से होंगे चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन
LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget