एक्सप्लोरर

जानिए क्या फर्क रहा सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-1 और सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 में

दो साल में दो सर्जिकल स्ट्राइक यानि साफ तौर पर ये बताने की कोशिश कि अगर हमें बिना वजह छेड़ा गया तो हम छोड़ेंगे नहीं. लेकिन इन दोनों सर्जिकल स्ट्राइकों में क्या फर्क था?

नई दिल्ली: भारतीय सेना को पाकिस्तान से तीन मोर्चों पर लोहा लेना पड़ता है- पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और पाकिस्तानी आतंकवादी. भारतीय सेना ने शायद अब ठान लिया है कि किसी भी सूरत में पाकिस्तानी मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. 2016 में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की कमर तोड़ने के लिए कश्मीर के युवाओं के दिल में जगह बनाई. और अब बारी थी पाकिस्तान सेना की, तो इस बार सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट टू में भारतीय सेना ने सीधा अटैक किया पाकिस्तानी आर्मी पर और सीमा रेखा पार कर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया.

दो साल में दो सर्जिकल स्ट्राइक यानि साफ तौर पर ये बताने की कोशिश कि अगर हमें बिना वजह छेड़ा गया तो हम छोड़ेंगे नहीं. लेकिन इन दोनों सर्जिकल स्ट्राइकों में क्या फर्क था? चलिए जानने की कोशिश करते हैं-

जानिए क्या फर्क रहा सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-1 और सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 में

- पिछली सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने आतंकी कैंप्स को निशाना बनाया था. यहीं पर आतंकी प्रशिक्षण लेते थे और भारतीय सीमा में दाखिल होकर आतंकी मंसूबों को अंजाम देते थे. इस ऑपरेशन में 38 आतंकवादी और दो जवान मारे गए थे. इस बार भारतीय सेना ने सीधे पाकिस्तानी सेना को ही निशाना बनाया. पाकिस्तान की बलूच रेजिमेंट के तीन सिपाही इस ऑपरेशन में मारे गए.

- पिछली बार पाकिस्तान ने साफ तौर पर मना किया था कि भारतीय सेना ने उसकी जमीन पर किसी ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया. लेकिन इस बार पाकिस्तान ने भी मान लिया है कि भारतीय सेना ना केवल उसके इलाके में घुसी बल्कि उसके तीन जवानों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया.

- पिछली बार भारत ने उरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए कायराना हमले का बदला लिया था. उरी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हुए थे. इस बार भी पाकिस्तानी गोलाबारी मे भारत के 4 जवान शहीद हुए थे. भारत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया और ये संदेश दिया कि अब गोली का जवाब गोली से ही मिलेगा.

- 28/29 सितंबर 2016 में भारत ने पहली सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था और अब करीब 15 महीने के बाद भारत ने फिर ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इस बार कुछ ही सैनिकों ने पार्ट टू को अंजाम दे दिया है जबकि पिछली बार सेना ने अधिक सैनिकों को भेजा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget