एक्सप्लोरर

Supreme Court: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले सैनिक से बोला सुप्रीम कोर्ट - जल्द शादी कर लो वरना...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आरोपी जवान के वकील ने तर्क देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के सेना में होने की वजह से उसे छुट्टी नहीं मिल सकी. जिसके चलते वो शादी नहीं कर सका.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने वाले एक आरोपी सैनिक को अग्रिम जमानत देते हुए चेतावनी दी कि अगर उसने महिला से जल्द शादी नहीं की, तो उसे पत्नी भी नहीं मिलेगी और गंभीर नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने जवान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए वकील से सवाल किया कि जब महिला तैयार है, तो शादी में देरी क्यों हो रही है?

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने आरोपी मुकेश (बदला हुआ नाम) को अग्रिम जमानत देते हुए कहा है कि आरोपी को सुनवाई की अगली तारीख से पहले महिला से शादी करनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है, तो जवान को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच को पीड़ित महिला की ओर से बताया गया था कि वह आरोपी जवान से शादी के लिए तैयार है. पीठ ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख आने वाले महीने जनवरी के आखिरी हफ्ते में तय की है.

शादी न कर पाने पर क्या दी दलील?

सुप्रीम कोर्ट में आरोपी जवान के वकील ने तर्क देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के सेना में होने की वजह से उसे छुट्टी नहीं मिल सकी. जिसके चलते वो शादी नहीं कर सका. वकील की ओर से ये भी कहा गया कि याचिकाकर्ता इसी महीने छुट्टी पर घर आने वाला है. पीठ ने इस तर्क का संज्ञान लेते हुए कहा, उम्मीद की जाती है कि सुनवाई की अगली तारीख से पहले दोनों की शादी हो जाएगी.

हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने से पहले याचिकाकर्ता मुकेश ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में भी अपील की थी. जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के घरवालों ने शादी की तैयारियों के लिए मुकेश को कई फोन किए थे. इतना ही नहीं, खुद पीड़िता ने भी आरोपी जवान से बात करने के लिए कई फोन कॉल्स किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी. 

ये भी पढ़ें:

बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, दोषियों की रिहाई को दी थी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget