एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- कल शाम तक प्रोटेम स्पीकर कराएं महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट, हो LIVE टेलीकास्ट

दो दिनों की सुनवाई के बाद कल कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कल शाम 5 बजे तक विधायकों का शपथग्रहण पूरा हो जाना चाहिए.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कल शाम 5 बजे तक विधायकों का शपथग्रहण पूरा हो जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा है कि कल राज्य विधानसभा में शपथग्रहण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट हो. कोर्ट ने यह भी कहा है कि मतदान गुप्त ना हो.

शीर्ष अदालत ने कहा है कि कोर्ट और विधायिका के अधिकार पर लंबे समय से बेहद बहस है, इसे सेटल करने की ज़रूरत है. कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा होनी चाहिए. नागरिकों को अच्छे शासन का अधिकार है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी तक विधायकों की शपथ नहीं हुई है. हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के लिए कुछ अंतरिम आदेश देना ज़रूरी है. 27 नवंबर को प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो और फ्लोर टेस्ट हो. इसके अलावा विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट हो.

बता दें कि दो दिनों की सुनवाई के बाद कल कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. कल करीब डेढ़ घंटे की सुनवाई चली, जिसमें सभी पक्षों ने अपनी ओर से दमदार दलीलें पेश की. कल सुनवाई में सबसे पहले सॉलिसिटर जनरल और राज्यपाल के सचिवालय के वकील तुषार मेहता ने वो तीन चिट्ठियां कोर्ट के सामने रखीं, जिनके आधार पर महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाई गई.

वहीं, शिवसेना के वकील कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र में रातों-रात राष्ट्रपति शासन हटाने और सुबह सुबह हड़बड़ी में देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने के फैसले पर सवाल उठाया था. कोर्ट ने कपिल सिब्बल को ये बात उठाने से ये कहते हुए रोक दिया था कि फिलहाल सुनवाई इस पर नहीं हो रही है, तब कपिल सिब्बल ने 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी.

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

वहीं, राज्य में सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कल शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में गठबंधन के 162 विधायकों की परेड कराई. कल एनसीपी चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी होटल गए थे. इस दौरान सभी ने विधायकों से मुलाकात की. होटल में 'We are 162' के बैनर भी लगाए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget