एक्सप्लोरर

ये तो सेेक्सटॉर्शन है... बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे सेना के पूर्व जवान ने लगाई गुहार तो सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया अहम फैसला

याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके खिलाफ गलत और दुर्भावनापूर्ण अभियोजन शुरू किया गया, क्योंकि पिछले आठ सालों में महिला के कहने पर अलग-अलग थानों में नौ अलग-अलग लोगों के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को एक पूर्व सैन्य अधिकारी के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी. अधिकारी ने कथित बलात्कार के एक मामले में अपने खिलाफ आरोपपत्र को रद्द करने का अनुरोध किया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन की बेंच ने दिल्ली पुलिस से यह बताने को कहा कि क्या शिकायतकर्ता ने अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज कराई थी और उसे जवाब दाखिल करने के लिए 19 फरवरी तक का समय दिया.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि मामले में आरोप जल्द ही तय किए जाने की संभावना है और अगर निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई गई तो मामला निरर्थक हो जाएगा. उन्होंने दलील दी कि शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता से पैसे ऐंठने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्राथमिकी दर्ज कराई और यह सेक्सटॉर्शन का मामला है.

सैक्सटॉर्शन में किसी व्यक्ति की निर्वस्त्र तस्वीर या किसी यौनिक गतिविधि को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लोगों को फंसा कर उनसे धन ऐंठा जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की याचिका पर गौर करने को लेकर सहमति जताते हुए दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था. याचिका में कहा गया है कि गलत और दुर्भावनापूर्ण अभियोजन शुरू किया गया, क्योंकि पिछले आठ सालों में महिला के कहने पर सात अलग-अलग थानों में याचिकाकर्ता सहित नौ अलग-अलग लोगों के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

याचिकाकर्ता कैप्टन राकेश वालिया (रिटायर्ड) ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आरोपपत्र रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. हाईकोर्ट ने 31 जुलाई के अपने आदेश में कहा कि मामला निचली अदालत के समक्ष है, जो याचिकाकर्ता की ओर से दलीलों पर विचार करेगी और उचित फैसला सुनाएगी.

याचिका में कहा गया, 'याचिकाकर्ता की उम्र 63 साल है. वह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं. उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था और दो स्टेंट लगाए गए. वह कैंसर से भी पीड़ित रहे हैं और चिकित्सकीय रूप से कहा गया है कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर है.' याचिका में कहा गया कि कानून का दुरुपयोग करते हुए पूर्व सैन्य अधिकारी पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया, जिसका उद्देश्य उनके जैसे सम्मानित नागरिकों की मेहनत की कमाई हड़पना था.

 

यह भी पढ़ें:-
ब्रिलियंट प्लानिंग... हत्यारी गर्लफ्रेंड को मिली मौत की सजा तो जज के सामने बिलख कर बोले मां-बाप- इकलौती बेटी को फांसी... जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget