एक्सप्लोरर

चांद-सितारे वाले हरे झंडे पर बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

याचिका में यह भी कहा गया है कि मुस्लिम इलाकों में अज्ञानतावश लोग ये झंडा लगाते हैं. इसे अक्सर हिन्दू पाकिस्तान का झंडा समझ लेते हैं. ये सांप्रदायिक तनाव की वजह बनता है.

नई दिल्ली: चांद और सितारे वाले हरे झंडे पर बैन लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. यूपी शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने याचिका दायर कर बैन की मांग की है. रिज़वी का कहना है कि इस झंडे का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है. दरअसल, ये पाकिस्तान की पार्टी मुस्लिम लीग का झंडा है. मुस्लिम इलाकों में इस तरह का झंडा फहराया जाना गलतफहमी और सम्प्रदायिक तनाव की वजह बनता है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से अपना पक्ष रखने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अब दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी. झंडे के चलते देश में पैदा होती है सांप्रदायिक तनाव की स्थिति- याचिका आज वसीम रिज़वी की तरफ से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील एस पी सिंह ने कहा कि इस झंडे के चलते देश भर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा होती रहती है. जस्टिस ए के सीकरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने कोर्ट में मौजूद एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वो इस मसले पर सरकार से निर्देश लें. जस्टिस सीकरी ने टिप्पणी कि, "कई बार सरकार के लिए किसी मसले पर कदम उठाना मुश्किल होता है. इस बात का डर होता है कि लोग उसके कदम को दुर्भावनावश उठाया हुआ मान लेंगे. अब ये मामला कोर्ट में है. अगर आपको इस मसले पर कुछ कहना है तो कह सकते हैं." झंडे का इस्लाम से रिश्ता नहीं रिज़वी की याचिका में कहा गया है कि इस झंडे का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है. पैगंबर मोहम्मद जब मक्का गए, तब उनके हाथ में सफेद झंडा था. मध्य युग में भी इस्लामिक फौजों के अलग-अलग झंडे होते थे. चांद तारे वाले हरे झंडे का साल 1906 से पहले कोई वजूद नहीं था. जिन्ना की मुस्लिम लीग का झंडा याचिका में कहा गया है कि साल 1906 में ढाका में इसे मुस्लिम लीग के झंडे के तौर पर डिजाइन किया गया था. बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने इसमें मामूली बदलाव कर इसे राष्ट्रीय ध्वज बनाया, अब भी पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायदे-आज़म नाम की पार्टी इसी झंडे का इस्तेमाल करती है. झंडा लगाने वालों पर कार्रवाई हो रिज़वी के मुताबिक, कट्टर और पाकिस्तान परस्त लोगों ने भ्रम फैलाया है कि ये इस्लामिक झंडा है. ज़्यादातर लोगों को सच्चाई पता नहीं है. उनके मकानों में कुछ स्वार्थी लोग ये झंडा लगा जाते हैं. वो इसे धार्मिक झंडा समझ कर लगा रहने देते हैं. मुस्लिम बस्तियों में भी यहां वहां इस झंडे को लगा दिया जाता है. संप्रदायिक तनाव की बड़ी वजह याचिका में यह भी कहा गया है कि मुस्लिम इलाकों में अज्ञानतावश लोग ये झंडा लगाते हैं. इसे अक्सर हिन्दू पाकिस्तान का झंडा समझ लेते हैं. ये सांप्रदायिक तनाव की वजह बनता है. यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने की संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण की मांग, राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी राहुल के मुस्लिम पार्टी बयान का विवाद बढ़ा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख बोले- 'इसमें कुछ भी गलत नहीं' हरभजन का हमला, '50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम' जल्द चुनाव के लिए हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं पीएम मोदीः मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget