एक्सप्लोरर

माहौल बिगाड़ा, देर से माफी और रेड कारपेट... पैगंबर विवाद में नूपुर के साथ दिल्ली पुलिस को भी SC की कड़ी फटकार

Supreme Court On Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि वो कानूनी विकल्प अपना सकती हैं. फटकार भी लगाई है.

Nupur Sharma Row: पैगंबर मोहम्मद विवाद (Prophet Muhammad Row) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बीजेपी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. कोर्ट ने नुपूर शर्मा से कानूनी विकल्प अपनाने के लिए कहा है. इसके साथ ही नुपूर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि आपके चलते देश की स्थिति बिगड़ी हुई है. आपने देर से माफी मांगी, वह भी शर्त के साथ कि अगर किसी की भावना आहत हुई हो तो बयान वापस लेती हूं.

इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर नूपुर के खिलाफ़ पहली एफआईआर दिल्ली में दर्ज हुई थी, तो उस पर क्या कार्रवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि अगर टीवी एंकर ने नूपुर को उकसाया था तो उसके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी.

नुपूर शर्मा से सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

  • आप खुद को वकील कहती हैं और ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान देती हैं.
  • सत्ता में बैठी पार्टी का सदस्य होने से उसकी ताकत दिमाग पर हावी नहीं हो जानी चाहिए.
  • नुपूर शर्मा की वजह से उदयपुर की घटना हुई.
  • इस तरह का बयान देने की जरूरत क्या थी?
  • ये महिला अकेले इस पूरे माहौल के लिए जिम्मेदार है.
  • नुपुर शर्मा का बयान व्यथित करने वाला है और उनके बयान में अहंकार की बू आती है.
  • बयान के कारण ही देश में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई है. ये लोग धार्मिक नहीं हैं ये अन्य धर्म के लोगों का सम्मान नहीं करते हैं.
  • यह सब बयान व टिप्पणियां सस्ता प्रचार पाने के लिए किया गया है और राजनीतिक एजेंडे और नफरत व घृणा वाले एक्टिविटी के लिए किया गया है.
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी.
  • टीवी चैनल और नुपुर शर्मा को ऐसे मामले से जुड़े किसी भी एजेंडे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, जो न्यायालय में विचाराधीन है.

सुप्रीम कोर्ट में नुपूर शर्मा के वकील की दलील

  • टीवी पर कुछ दूसरे पैनलिस्ट बार-बार शिवलिंग के बारे में अपमानजनक बातें कह रहे थे. नूपुर का किसी धर्म का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था.
  • अगर कोर्ट का यह नज़रिया है तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बेमानी हो जाएगी.
  • दिल्ली, मुंबई, नागपुर, जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर एक जैसी FIR दर्ज हुई है.
  • कोर्ट पहले इस तरह के मामलों में सभी FIR को एक साथ जोड़ता रहा है. ऐसा ही इस मामले में होना चाहिए.
  • एक मामले में सिर्फ एक ही FIR हो सकती है. जो पहली FIR हुई, उसी को माना जाना चाहिए.

नुपूर शर्मा के वकील की दलीलों पर कोर्ट

  • इस बात को आप हाई कोर्ट में रख सकते हैं
  • आप हर मामले में ट्रायल कोर्ट से जमानत मांग सकती हैं
  • दिल्ली में दर्ज FIR में क्या हुआ. वहां तो शायद आपके लिए पुलिस ने रेड कार्पेट बिछा रखा है.

ये भी पढ़ें: Nupur Sharma Case: नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा - आपके बयान से बिगड़ा देश का माहौल, टीवी पर मांगनी चाहिए माफी

ये भी पढ़ें: Explained: हिंसा, गिरफ्तारियां और हत्या...नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget