एक्सप्लोरर

'...तो आप अपने सिद्धांत बनाइए और प्रचार कीजिए', डार्विन और आइंस्टाइन के सिद्धांत को गलत बताने पर SC का याचिकाकर्ता को जवाब

अल्बर्ट आइंस्टीन और चार्ल्स डार्विन के वैज्ञानिक सिद्धांत को गलत बताने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. शीर्ष अदालत ने कहा कि इसमें हम क्या कर सकते हैं.

Legal News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के 2 जज शुक्रवार (13 अक्टूबर) को उस समय हैरान रह गए जब एक याचिकाकर्ता ने दावा कर दिया कि अल्बर्ट आइंस्टीन और चार्ल्स डार्विन के वैज्ञानिक सिद्धांत गलत हैं. जजों का कहना था कि इसमें अदालत का क्या काम है? उन्होंने याचिकाकर्ता से कहा कि यह विषय जनहित याचिका का नहीं है. इसमें कोर्ट को सुनवाई की ज़रूरत नहीं.

जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश हुए याचिकाकर्ता राज कुमार ने कहा कि डार्विन की थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन (धरती पर जीवन के विकास का सिद्धांत) और आइंस्टाइन का फॉर्मूला E = mc2 (ऊर्जा से जुड़ा अहम सिद्धांत) को उन्होंने स्कूल और कॉलेज में पढ़ा है. आज वह यह कह सकते हैं कि यह सिद्धांत वैज्ञानिक दृष्टि से गलत हैं. इस पर जजों ने सवाल किया कि कोर्ट इसमें क्या कर सकता है?

जज ने पूछे ये सवाल

जस्टिस कौल ने कहा, "क्या यह कोर्ट का काम है कि वह न्यूटन या आइंस्टाइन के सिद्धांतों का परीक्षण करे? आपको किस वकील ने याचिका दाखिल करने की सलाह दी?" याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्होंने खुद याचिका दाखिल की है. इसके बाद याचिकाकर्ता ने पूछा कि अगर कोर्ट उनकी याचिका को नहीं सुनेगा तो वह कहां जाएं? इस पर जस्टिस कौल ने कहा कि कोर्ट का काम उन्हें सलाह देना नहीं है.

...तो अलग सिद्धांत बनाएं- बोला सुप्रीम कोर्ट

बेंच ने कहा कि अगर लंबे अरसे से प्रचलित वैज्ञानिक सिद्धांत किसी को गलत लगते हैं तो वह अपने सिद्धांत गढ़ने और उनका प्रचार करने के लिए स्वतंत्र है. याचिकाकर्ता भी चाहे तो ऐसा कर सकता है. यह कोई ऐसा विषय नहीं, जिस पर कोर्ट को सुनवाई करनी चाहिए. इसके बाद जजों ने याचिका खारिज कर दी.

संजय सिंह को कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, दिल्ली आबकारी नीति का है मामला

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget