एक्सप्लोरर

Hate Speech: 'दिमाग से नफरत को हटाना जरूरी है ताकि..,' हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एक बार हेट स्पीच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी की. कोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि वो इस मामले में ढीला रवैया बर्दाश्त नहीं करेगा.

SC On Hate Speech: हेट स्पीच को लेकर देश में बीते कई समय से बहस छिड़ी हुई है. कई राजनेताओं पर हेट स्पीच को लेकर मामले भी दर्ज हैं. इस सबके बीच, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हेट स्पीच को लेकर अहम टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने अभद्र भाषा के मामलों में कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नफरत सभी धर्मों की दुश्मन है और ऐसा नहीं है कि जो कुछ भी कहा जाता है वो अभद्र भाषा है.

जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने सोमवार (20 फरवरी) को कहा कि अदालतों को यह तय करते समय सावधानी बरतनी होगी कि अपराध क्या है. पीठ ने यह भी कहा कि चीजों को स्पष्ट रूप से देखने के लिए दिमाग से नफरत को दूर करना जरूरी है. पीठ ने कहा, "ऐसा नहीं है कि जो कुछ भी कहा जाता है वह अभद्र भाषा है... हमें सावधान रहना होगा."

पीठ ने किया धारा 153ए का जिक्र

यह कहते हुए कि अभद्र भाषा को संविधान में परिभाषित नहीं किया गया है, शीर्ष अदालत ने कहा कि धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) का आह्वान काफी हद तक अदालत की व्याख्या पर निर्भर करेगा.

दोषियों पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले अभद्र भाषा के खिलाफ कार्रवाई की कमी पर निराशा व्यक्त की थी. कोर्ट ने कहा था कि अगर इस तरह के बयानों (हेट स्पीच) पर अंकुश लगाने के लिए और निर्देश जारी करने के लिए कहा गया तो इसे बड़ी शर्मिंदगी और कुछ नहीं हो सकती. पिछले साल, शीर्ष अदालत ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों को शिकायत का इंतजार किए बिना दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड जनसंख्या नियंत्रण में करेगा मदद,' गिरिराज सिंह ने देश की आबादी का शेयर किया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget