एक्सप्लोरर

दिव्यांग कैदियों के लिए रैंप और सुलभ शौचालाय जैसी सुविधाओं की कमी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

याचिका में कहा गया कि ये कमियां जेल परिसर के भीतर दिव्यांग कैदियों की बुनियादी गतिशीलता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, जो सीधे तौर पर अधिनियम की वैधानिक आवश्यकताओं का उल्लंघन करती है.'

सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में दिव्यांग कैदियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं और देशभर की जेलों में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम, 2016 के क्रियान्वयन के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता सत्यन नरवूर की ओर से दायर याचिका पर भारत संघ और अन्य को नोटिस जारी किया.

पीठ ने कहा, 'नोटिस जारी कर रहे हैं, जिसका जवाब चार सप्ताह के भीतर दिया जाए.' दिव्यांग कैदियों की गंभीर उपेक्षा को उजागर करने के लिए प्रोफेसर जी. एन. साईबाबा और सामाजिक कार्यकर्ता स्टेन स्वामी के उदाहरण देते हुए याचिका में कहा गया है कि दिव्यांग कैदियों की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा जेल अधिनियम में आवश्यक प्रावधान शामिल किए जाने चाहिए.

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर साईबाबा की पिछले साल 12 अक्टूबर को हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई थी. मौत से सात महीने पहले उन्हें माओवादियों के साथ कथित संबंधों के आरोप वाले एक मामले में 10 साल जेल में रहने के बाद बरी किया गया था.

भीमा-कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किए गए स्वामी की 2021 में मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में मौत हो गई थी. याचिका में कहा गया है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के लागू होने के आठ साल से अधिक समय बाद भी अधिकतर राज्य जेल नियमावली में रैंप (दिव्यांगजनों के अनुकूल मार्ग) और अन्य आवश्यक उपायों के लिए अनिवार्य प्रावधान शामिल नहीं हैं.

याचिका में कहा गया है, 'यह विफलता जेल परिसर के भीतर दिव्यांग कैदियों की बुनियादी गतिशीलता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, जो सीधे तौर पर अधिनियम की वैधानिक आवश्यकताओं का उल्लंघन करती है.'

रैंप और सुलभ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा करते हुए याचिका में दावा किया गया कि दिव्यांग कैदी अक्सर अपने दैनिक कार्यों में सहायता के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
'आप ट्रेनिंग लें, आपको...', मल्लिकार्जुन खरग ने जेपी नड्डा को क्यों दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget