एक्सप्लोरर

शाहीन बाग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रदर्शन का अधिकार, लेकिन सड़क रोकने को कैसे जारी रहने दें

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में नोएडा जाने वाली एक प्रमुख सड़क को रोक दिए जाने का मसला उठाया गया है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ लगभग दो महीने से प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की. इन याचिकाओं में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली अहम सड़क के बंद हो जाने से लाखों लोगों को हो रही दिक्कत का सवाल उठाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर कहा है कि लोगों को इससे परेशानी हो रही है. लोगों को बात करके समझाएं. कोर्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन सड़क रोकने को कैसे जारी रहने दें.

सार्वजनिक सड़क को बंद करना उचित नहीं- सुप्रीम कोर्ट

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "विरोध प्रदर्शन के चलते आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सार्वजनिक सड़क को बंद करना उचित नहीं है." जिसके बाद एबीपी न्यूज़ की टीम ने जब शाहीन बाग के लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था, "उन्हें सड़क पर बैठना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सीएए और एनआरसी के विरोध में वो सड़क खाली नहीं करेंगे."

याचिका में क्या है?

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में नोएडा जाने वाली एक प्रमुख सड़क को रोक दिए जाने का मसला उठाया गया है. याचिका में कहा गया है कि सड़क को बंद करने से रोजाना लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. याचिका में यह मांग भी की गई है कि कोर्ट सरकार को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे लोगों की निगरानी करने का आदेश दे. यह देखा जाए कि उनका संबंध किसी राष्ट्र विरोधी संगठन से तो नहीं है. उनका मकसद लोगों को देश विरोधी कामों के लिए उकसाना तो नहीं है.

हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में करीब दो महीने से चल रहे प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली पुलिस की अमन कमेटी के लोगों से कई राउंड बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती बना हुआ है.

यह भी पढें-

सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा HC का आदेश, सेना में सभी महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमीशन

कब से शुरू होगा IPL 2020, किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget