एक्सप्लोरर

Supreme court:'नारी शक्ति की बात करते हैं, इसे यहां भी दिखाएं', कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन पर केंद्र से सुप्रीम कोर्ट

कोस्ट गार्ड में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने के मामले में सुनवाई करते हुए सीजेआई ने केंद्र से कहा, अगर महिलाएं सीमाओं की रक्षा कर सकती हैं, तो वे तटों की भी रक्षा कर सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (19 फरवरी) को कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन देने के मामले में सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच ने केंद्र से सवाल किया कि कोस्ट कार्ड को लेकर आपका रवैया इतना उदासीन क्यों है? कोस्ट गार्ड में महिलाओं का कमीशन क्यों नहीं चाहते? बेंच ने कहा, अगर महिलाएं सीमाओं की रक्षा कर सकती हैं, तो वे तटों की भी रक्षा कर सकती हैं. आप 'नारी शक्ति' की बात करते हैं. अब इसे यहां दिखाएं.
 
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वूमन कोस्ट गार्ड शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी प्रियंका त्यागी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था. इस दौरान सीजेआई ने केंद्र से कहा, ''आप (केंद्र) नारी शक्ति, नारी शक्ति की बात करते हैं, अब इसे यहां दिखाएं.'' कोर्ट ने कहा, जब तीनों सशस्त्र बलों- सेना, वायुसेना और नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के शीर्ष अदालत के फैसले के बावजूद आप इतने पितृसत्तात्मक क्यों हैं कि आप महिलाओं को तटरक्षक क्षेत्र में नहीं देखना चाहते? तटरक्षक बल के प्रति आपका उदासीन रवैया क्यों है."

महिलाएं तटों की भी रक्षा कर सकती हैं- SC

बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी ने बेंच के सामने कहा कि तटरक्षक बल सेना और नौसेना की तुलना में एक अलग डोमेन में काम करता है. सुप्रीम कोर्ट ने कानून अधिकारी से तीनों रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने वाले फैसले का अध्ययन करने को कहा. कोर्ट ने कहा, वे दिन गए जब कहा जाता था कि महिलाएं तटरक्षक बल में नहीं हो सकतीं. अगर महिलाएं सीमाओं की रक्षा कर सकती हैं, तो महिलाएं तटों की भी रक्षा कर सकती हैं. 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के बबीता पुनिया फैसले का भी जिक्र किया. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के फैसले में कहा था कि सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाए. तब कोर्ट ने सरकार के ''शारीरिक सीमाओं और सामाजिक मानदंडों'' के तर्क को खारिज कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी बार उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी बार उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Indigo Flight News: जनता की समस्या को मिला समाधान एयर इंडिय, स्पासजेट शुरु करेंगे अतिरिक्त उड़ान !
Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी बार उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी बार उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
इंडिगों के 'महासंकट' के बीच यात्रियों की परेशानी दूर करने उतरा रेलवे, कर डाला ये बड़ा ऐलान
इंडिगों के 'महासंकट' के बीच यात्रियों की परेशानी दूर करने उतरा रेलवे, कर डाला ये बड़ा ऐलान
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
Embed widget