एक्सप्लोरर

'आपको नहीं पता पाकिस्तान की राजधानी क्या है', विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट नहीं करने पर असम सरकार पर भड़का सु्प्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार से पूछा की विदेशियों के लिए राज्य में कई डिटेंशन सेंटर हैं और कितने लोगों को निर्वासित किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने विदेशी घोषित किए गए लोगों को निर्वासित करने के बजाय अनिश्चित काल तक डिटेंशन सेंटर्स में रखने को लेकर असम सरकार को मंगलवार (4 फरवरी, 2025) को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या किसी मुहुर्त का इंतजार कर रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि इन लोगों का एड्रेस नहीं है इसलिए उन्हें कहां भेजा जाए. इस पर कोर्ट ने कहा कि ये जिन देशों के हैं, वहां की राजधानी में इन लोगों को भेजा जाए.

जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के विदेशी होने की पुष्टि होते ही उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया जाना चाहिए. बेंच ने कहा, 'आपने यह कहकर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू करने से इनकार कर दिया कि उनके पते ज्ञात नहीं हैं. यह हमारी चिंता क्यों होनी चाहिए? आप उन्हें उनके देश भेज दें. क्या आप किसी मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं?'

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की ओर से पेश वकील से कहा, 'जब आप किसी व्यक्ति को विदेशी घोषित करते हैं, तो आपको अगला उठाना पड़ता है. आप उन्हें अनंत काल तक डिटेंशन सेंटर में नहीं रख सकते. संविधान का अनुच्छेद 21 मौजूद है. असम में विदेशियों के लिए कई डिटेंशन सेंटर हैं. आपने कितने लोगों को निर्वासित किया है?'

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस अभय एस. ओका ने कहा, 'आप उन्हें उनकी राजधानी भेज दें. अगर कोई पाकिस्तान से है तो क्या आपको नहीं पता कि पाकिस्तान की राजधानी क्या है? आप ये कहकर उन्हें यहां हिरासत में कैसे रख सकते हैं, कि उनका पता आपके पास नहीं है. आपने उस तारीख के बारे में क्यों नहीं बताया जिस दिन सत्यापन विदेश मंत्रालय को भेजा गया था? 

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को निर्देश दिया कि वह डिटेंशन सेंटर्स में रखे गए 63 लोगों को दो हफ्ते के अंदर डिपोर्ट करना शुरू करे और अनुपालन हलफनामा दाखिल करे. बेंच ने असम में विदेशी घोषित किए गए लोगों के निर्वासन और डिटेंशन सेंटर्स में सुविधाओं से संबंधित याचिका पर सुनवाई की.

कोर्ट ने इस पर भी चिंता जताई कि सालों से इन लोगों पर सरकारी खजाना खर्च हो रहा है और सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह इस मसले को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बात करेंगे और इसका हल निकालेंगे क्योंकि ये राज्य सरकार का विषय नहीं है. 

यह भी पढ़ें:-
PM Modi Mahakumbh Visit: दिल्ली चुनाव के दिन संगम में स्नान करेंगे पीएम मोदी? महाकुंभ में भगदड़ के बाद दौरा; ऐसा हो सकता है शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस

Embed widget