एक्सप्लोरर

दीप सिद्धू से सनी देओल ने किया किनारा, जानें कौन है लाल किले पर झंडा फहराने वालो में शामिल ये शख्स

बता दें कि सिद्धू से संयुक्त किसान मोर्चा ने किनारा किया है. वहीं दीप खुद को बालीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सन्नी देओल का कज़िन बताते हैं.

नई दिल्ली: लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने के मामले में चर्चा में आए दीप सिद्धू कांग्रेस नेता समेत कई लोगों के निशाने पर हैं. उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच एबीपी न्यूज़ ने उनसे बात की. एबीपी न्यूज़ से वह नहीं बता सके कि किसके कहने पर लाल किला गए थे. वहीं सिख फॉर जस्टिस का अजेंडा चलाने के नाम पर भी कोई जवाब उनके पास नहीं था. हालांकि सभी आरोपों को उन्होंने गलत बताया है.

कांग्रेस एमपी रवनीत सिंह बिट्टू ने दीप सिद्धू पर हमला बोला है. उन्होंने कहा,''आज के उपद्रव के पीछे सिख फॉर जस्टिस का हाथ है. खलिस्तानी दीप सिद्धू ने साज़िश रची है. लाल क़िला पर जो झंडा फहराया गया वो सिख झंडा नहीं था. हमारा धार्मिक झंडा केसरी होता है पीला नहीं. जिन्होंने लाल क़िला पर कब्ज़ा किया और उपद्रव मचाया वो खालिस्तानी थे. किसान आज के उपद्रव में शामिल नहीं था। NIA की जांच हो और जो भी इसके पीछे है उसको आज ही रात में जेल में डाला जाये.''

बता दें कि सिद्धू से संयुक्त किसान मोर्चा ने किनारा किया है. वहीं दीप खुद को बालीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सन्नी देओल का कज़िन बताते हैं. 2019 के लोक सभा चुनाव में सनी देओल के पूरे प्रचार में वह उनके साथ होते थे. सन्नी के साथ PM को भी मिला था. हाल में PM और सन्नी देओल के साथ फ़ोटो भी वाइरल हुआ था. अब लोग इसी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सवाल उठा रहे हैं.

हालांकि फ़ोटो वाइरल होने के बाद गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल ने दीप सिद्धू से किनारा कर लिया था. उन्होंने कहा,'' आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है. मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्वनिटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget