एक्सप्लोरर

शिरोमणि अकाली दल ने कार्यकर्ताओं से सिंघू-टिकरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की

26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के बाद से ही किसान आंदोलन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. शुक्रवार को भी सिंघू बॉर्डर पर हिंसक घटना सामने आई. इसी बीच अकाली दल ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से सिंघू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की.

तीन नए कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन में शुक्रवार को काफी ज्यादा हलचल देखने को मिली. एक तरफ जहां शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों की तादाद में किसानों के जत्थे पहुंचे तो वहीं सिंघू बॉर्डर पर हिंसा की घटना सामने आई. लेकिन अब शिरोमणि अकाली दल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-यूपी सीमाओं पर किसान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया.

वरिष्ठ शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सभी कार्यकर्ता और युवा अकाली दल (वाईएडी) के कार्यकर्ताओं से अपील की, जो पिछले एक सप्ताह में सिंघु, टिकरी और गाजीपुर में धरना स्थलों पर वापस पंजाब चले गए थे.

पूर्व अकाली मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार हरियाणा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के साथ मिलकर किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है. हमें अपने 'अन्नदाताओं' की आवाज को शांत करने के उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करना चाहिए. किसानों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई बलिदान भी बड़ा नहीं है."

मजीठिया ने किसान नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के 'दुरुपयोग' की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि यूएपीए को भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी को सताने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

बता दें शिरोमणि अकाली तीन कानून का शुरुआत से ही विरोध कर रही है. तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने केंद्र की एनडीए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था.

किसान 30 जनवरी को सद्भावना दिवस मनाएंगे, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget