एक्सप्लोरर

ब्रह्मोस मिसाइल के सफल परीक्षण ने नौसैनिक युद्धपोत चेन्नई को बनाया और भी घातक

नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात यह मिसाइल एक प्रमुख संहारक प्रक्षेपास्त्र के तौर पर सतह से सतह पर वार के किसी भी कठिन मिशन को अंजाम दे सकती है.

नई दिल्ली: सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस के नौसैनिक संस्करण का रविवार सुबह अरब सागर में सफल परीक्षण किया गया. परीक्षण के दौरान भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल ने अरब सागर में निर्धारित लक्ष्य को अचूक प्रहार से ध्वस्त कर दिया.

भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस के महानिदेशक डॉ सुधीर मिश्रा के मुताबिक नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात यह मिसाइल एक प्रमुख संहारक प्रक्षेपास्त्र के तौर पर सतह से सतह पर वार के किसी भी कठिन मिशन को अंजाम दे सकती है. इसकी मौजूदगी भारतीय नौसेना के जहाज़ों की विध्वंसक क्षमता में क़ई गुना का इजाफा करती है.

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुताबिक रविवार को हुए परीक्षण के दौरान मिसाइल ने बेहद जटिल पैंतरों को अंजाम देते हुए  पिन-पॉइंट सटीकता के साथ लक्ष्य को सफलतापूर्वक मार गिराया. इस सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, ब्रह्मोस और भारतीय नौसेना को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी.

भारतीय नौसेना ने 21 नवंबर, 2016 को आईएनएस चेन्नई के अपने बेड़े में शामिल किया था. करीब 7,500 टन के इस युद्धपोत में 8 8-सेल वर्टिकल लॉन्च सिस्टम में कुल 16 ब्रह्मोस मिसाइलें ले जाने की उन्नत क्षमता है.

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक ब्रह्मोस मिसाइल में 2.8 मैक की ऊंची रफ्तार के साथ महज़ 10 मीटर की क्रूज़ ऊंचाई पर जाकर वार कर सकती हैं.  ब्रह्मोस की मौजूदगी भारतीय नौसैनिक युद्धपोत को एक बेहद घातक जहाज़ बना देती है.

जमीन, आसमान और नौसैनिक संस्करणों वाली ब्राह्मोस एक बहुगुण प्रक्षेपास्त्र है. इसे भारत और रूस ने संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया है.  इसे 2005 से भारतीय नौसेना के साथ सेवा में तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें:

शरद पवार बोले- पीएम मोदी से मिलकर बारिश से प्रभावित किसानों के लिए मदद मागूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget