एक्सप्लोरर

Corbevax Vaccine: रिसर्च में दावा, ओमिक्रोन से सुरक्षा देने में बेहद असरदार है भारत की वैक्सीन 'कोर्बेवैक्स'

Corbevax Vaccine: हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल्स के एक वैज्ञानिक ने स्टडी रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि भारत की कोर्बेवैक्स वैक्सीन ओमिक्रोन वेरिएंट से सुरक्षा देने में कारगर साबित हुई है.

Corbevax Vaccine: कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफे के बाद भारत में नयी कोविड लहर की आशंकाओं को लेकर चिंता के बीच हैदराबाद स्थित एआईजी हॉस्पिटल्स ने एक वैज्ञानिक अध्ययन के परिणाम जारी किये हैं. इस स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से लड़ने में स्वदेश निर्मित हीटीरोलोगस बूस्टर वैक्सीन कोर्बेवैक्स से इम्यूनिटी को बढ़ाने की क्षमता देखी गई है और ये वैक्सीन काफी लाभकारी साबित हुई है. 

हीटीरोलोगस बूस्टर वैक्सीन वह होता है जिसे पहले किसी अन्य वैक्सीन की प्राथमिक खुराक के बाद लगाया जाता है. हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष और इस बूस्टर डोज को लेकर की गई स्टडी में शामिल डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी ने इसकी स्टडी के प्रमुख पहलुओं की व्याख्या की है. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अध्ययन उन 250 स्वास्थ्य कर्मियों पर किया गया था, जिन्होंने छह महीने की अंतराल में कोरोना के प्राथमिक टीके के रूप में कोविशील्ड की दो खुराक लगवाई हैं.

ओमिक्रोन से लड़ने में बेहद कारगर है कोर्बेवैक्स

डॉ रेड्डी ने कहा, ‘‘इस स्टडी में यह देखना था कि इस तरह के कॉम्बिनेशन का प्रयोग करने बाद कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से कितनी सुरक्षा मिल सकती है. इस परीक्षण के बाद हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जिन 250 प्रतिभागियों में इस कॉम्बिनेशन का प्रयोग किया गया उनमें से एक को भी कोर्बेवैक्स बूस्टर खुराक लगने के बाद किसी तरह का दुष्प्रभाव सामने नहीं आया. इससे हमारा यह विश्वास पुख्ता हुआ कि इस कॉम्बिनेशन वाली वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं.’’

स्टडी में अच्छे मिले हैं परिणाम

विज्ञप्ति के अनुसार इस स्टडी का दूसरा पहलू 30 दिन और फिर 90 दिन पर एंटीबॉडी प्रतिक्रिया तथा टी-सैल (स्मृति कोशिका) प्रतिक्रिया का आंकलन करना था, ताकि ओमिक्रोन स्वरूप के खिलाफ सुरक्षा का सटीक अनुमान लगाया जा सके. इसमें कहा गया कि कोर्बेवैक्स ने बूस्टर खुराक के रूप में 30 दिन और 90 दिन दोनों स्तर पर एंटीबॉडी का उच्च स्तर प्रदर्शित किया, जिससे पता चलता है कि ये पूरी तरह से कामयाब रहा है. इस अध्ययन का प्रकाशन ‘वैक्सीन्स’ पत्रिका में किया गया है. इसमें बताया गया कि 250 प्रतिभागियों में से 10 लोग बूस्टर खुराक लेने के 30 दिन के बाद कोविड संक्रमित हुए.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus In India: कोरोना के खतरे के बीच केंद्र की गाइडलाइन, कहा- 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन' पर दें ध्यान, त्योहारों का भी जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget