एक्सप्लोरर

छात्राओं को वही पानी पीने का हक, जो बड़े अफसर पीते हैं: अदालत

जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की बेंच ने आज फिर दोहराया कि अगर पानी की क्वालिटी सही है तो डीएम और दूसरे अफसरों के दफ्तर और घरों में आरओ क्यों लगाया गया है. लड़कियों को भी वही पानी पीने का हक़ है, जिसे अधिकारी पीते हैं.

इलाहाबाद: यूपी में सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आरओ का शुद्ध पानी मुहैया कराए जाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी उसे खास राहत नहीं मिल सकी है.

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आदेश पर अमल नहीं किये जाने पर गहरी नाराज़गी जताई है और कहा है कि यूपी सरकार को हर हाल में सभी जीजीआईसी में वाटर प्यूरीफायर सिस्टम लगाने ही होंगे. कोर्ट ने कहा है कि छात्राओं को वही पानी पीने का अधिकार है, जो डीएम और दूसरे बड़े अफसरान पीते हैं.

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते इक्कीस सितम्बर को एक आदेश जारी कर यूपी सरकार को सूबे की सभी जीजीआईसी में आरओ मशीन लगाने को कहा था. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अगर महीने भर में लड़कियों के सरकारी कॉलेजों में आरओ नहीं लगाए गए, तो संबंधित जिले के डीएम के दफ्तर और आवास के वाटर प्यूरीफायर सिस्टम उखाड़कर उसे लड़कियों के कॉलेज में लगा दिए जाए.

यूपी सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. यूपी सरकार ने आज हाईकोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया, उसमें बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के उस हिस्से के अमल पर रोक लगा दी है, जिसमें डीएम के दफ्तर और आवास से आरओ मशीन निकालकर लड़कियों के कॉलेज में लगाए जाने की बात कही गई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों के कॉलेज में आरओ लगाए जाने के आदेश पर किसी तरह का दखल देने से इंकार कर दिया है.

हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने बताया कि जौनपुर, अलीगढ़ और श्रावस्ती जैसे जिलों के जीजीआईसी में बोरिंग के जरिये सप्लाई होने वाले पानी की जो जांच कराई है, उसमे वहां का पानी पीने लायक ठीक पाया गया है. यूपी सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि इसी आधार पर उसने जीजीआईसी में आरओ मशीनें नहीं लगवाईं. हालांकि हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यूपी सरकार की इस दलील को नहीं माना और कहा कि सूबे के सभी साढ़े तीन सौ से ज्यादा जीजीआईसीज में हर हाल में वाटर प्यूरीफायर सिस्टम लगाना ही होगा.

जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की बेंच ने आज फिर दोहराया कि अगर पानी की क्वालिटी सही है तो डीएम और दूसरे अफसरों के दफ्तर और घरों में आरओ क्यों लगाया गया है. लड़कियों को भी वही पानी पीने का हक़ है, जिसे अधिकारी पीते हैं. यूपी सरकार ने अदालत के इस फैसले पर अपना जवाब देने के लिए मोहलत मांगी है, जिस पर अदालत ने उन्हें तीन दिन का वक्त दिया है. अब अदालत इस मामले पर 27 अक्टूबर को फिर से सुनवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget