एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेशः ‘यस सर’-‘यस मैडम’ की बजाय ‘जय हिन्द’ कहेंगे स्टूडेंट !

प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने आज बताया कि यस सर’, ‘यस मैडम’ की जगह सतना जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को एक अक्तूबर से ‘जय हिन्द’ बोलना होगा.’’ सतना जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिये गए हैं.

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के सतना जिले में सभी सरकारी स्कूलों में एक अनूठा आदेश जारी किया गया है. बच्चों के अंदर छोटी उम्र से ही देशप्रेम की भावना जगाने के मकसद से एमपी के सतना जिले में सभी सरकारी स्कूलों में हाजिरी लगाने के दौरान विद्यार्थियों को ‘यस मैडम’ या ‘यस सर’ की जगह पर अब ‘जय हिन्द’ बोलना होगा. यह प्रयोगात्मक तौर पर आरंभ किया जा रहा है जो एक अक्तूबर से लागू किया जाएगा.

जिले के सभी स्कूलों को निर्देश जारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने आज बताया, ‘‘स्कूलों में जब शिक्षक विद्यार्थियों की हाजिरी लेते हैं, तब बच्चे ‘यस मैडम’, ‘यस सर’ या ‘प्रजेंट’ कहते हैं. उससे क्या होता है. ‘यस सर’, ‘यस मैडम’ क्या होता है. इसकी जगह पर प्रदेश के सतना जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को एक अक्तूबर से ‘जय हिन्द’ बोलना होगा.’’ उन्होंने कहा कि इस बारे में हमने हाल ही में सतना जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिये हैं.

प्रयोग सफल तो पूरे राज्य में लागू करवाने की कोशिश होगी शाह ने बताया कि ‘जय हिन्द’ बोलने से बच्चों में छोटी उम्र से ही देशभक्ति की भावना जाग्रत होती है. इसके अलावा, देश के प्रति प्रेम जगता है.’’ उन्होंने कहा कि यदि सतना जिले में किया गया यह प्रयोग सफल होता है, तो हम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजकर उनसे अनुरोध करेंगे की प्रदेश के सभी 1 लाख 22,000 सरकारी स्कूलों में इसे लागू करवाया जाए.

स्कूलों में रोज हो रहा है झंडा वदन शाह ने बताया कि प्रदेश के इन सरकारी स्कूलों में वर्तमान में करीब एक करोड़ बच्चे हैं. अपनी इस बात का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सेना और अर्द्ध सैन्य बल के जवान भी ‘जय हिन्द’ करते हैं. शाह ने बताया कि इसके अलावा, बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए प्रदेश के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (6वीं से लेकर 12वीं तक) में पिछले डेढ़ महीने से रोज झंडा वंदन हो रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में भी रोज झंडा वंदन किया जाएगा.’’ शाह ने बताया, ‘‘हमने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भी एडवाइजरी भेजी है कि वे भी अपने स्कूलों में रोज राष्ट्रीय झंड़े को फहराये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने सेना के स्थानीय शहीदों के नाम पर गांवों में स्कूलों का नाम रखने का एक प्रस्ताव भी तैयार किया है और इसे मंजूरी के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को भेजा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget